Homeमध्यप्रदेशअवैध शराब कारोबारी राजाराम 6 महीने के लिए जिलाबदर:रतलाम समेत 5 जिलो...

अवैध शराब कारोबारी राजाराम 6 महीने के लिए जिलाबदर:रतलाम समेत 5 जिलो की सीमा से किया बाहर, फरार वारंटी भी गिरफ्तार

रतलाम जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कलेक्टर अजय कटेसरिया ने राजाराम पिता रामचंद्र जाट निवासी ग्राम रघुनाथगढ़, थाना नामली को 6 महीने के लिए जिलाबदर कर दिया है। यह आदेश मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, राजाराम को 6 महीने तक रतलाम जिले के साथ उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ और मंदसौर जिलों की राजस्व सीमाओं से भी बाहर रहना होगा। अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई जारी कलेक्टर ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में बार-बार संलिप्त पाए जाने वाले लोगों और आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाना और मिलावटी या जहरीली शराब से होने वाली जनहानि को रोकना है। दो महीने से फरार वारंटी गिरफ्तार इधर, थाना आलोट पुलिस ने आबकारी एक्ट के मामले में दो महीने से फरार वारंटी पप्पू उर्फ पप्पूलाल (28) पिता जगदीश भांभी निवासी बरखेड़ा कला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 49-ए और 34 (क) आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज था। लगातार फरार रहने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और मंगलवार शाम कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here