Homeदेशअमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ ताजमहल देखा:डायना बेंच पर फोटो...

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ ताजमहल देखा:डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई, गाइड से ताज को लेकर सवाल पूछे; यहां से जयपुर जाएंगे

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट रूबियो के साथ सोमवार को ताजमहल देखा। दोनों सुबह सवा 10 बजे ताजमहल पहुंचे। मार्को काले कोट-पैंट और जेनेट ग्रे कलर के गाउन में नजर आईं। 41°C तापमान में दोनों ने काला चश्मा पहनकर ताज को निहारा। गाइड नितिन सिंह से ताजमहल को लेकर कई सवाल किए। इसके बाद मार्को और जेनेट ने डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई। इस दौरान मार्को, जेनेट के कमर पर हाथ रखे नजर आए। इसके बाद भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके बगल में बैठ गए। फिर तीनों ने साथ में फोटो खिंचवाई। रूबियो के साथ करीब 60 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भी आगरा पहुंचा। करीब 45 मिनट तक ताजमहल परिसर में घूमने के बाद मार्को होटल अमर विलास के लिए रवाना हो गए। यहां लंच के बाद दोपहर 12:50 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे। इससे पहले खेरिया एयरपोर्ट पर कमिश्नर दीपक कुमार और डीएम मनीष बंसल ने रूबियो को रिसीव किया। यहां से रूबियो सीधे ताजमहल पहुंचे। गोल्फ कार्ट में बैठकर ताज परिसर तक गए। दौरे से पहले ही ताजमहल में बैरिकेडिंग कर दी गई। अंदर मौजूद टूरिस्टों को बाहर कर दिया गया। 5 तस्वीरें… भारत-अमेरिका में तनाव के बीच दौरे के मायने समझिए- रूबियो शनिवार से 4 दिन के भारत दौरे पर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सेवा तीर्थ में मुलाकात की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया था। रूबियो का भारत दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पिछले साल के मध्य से भारत-अमेरिका संबंधों में कुछ मुद्दों को लेकर तनाव देखा गया था। माना जा रहा है कि इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के रिश्तों को फिर से मजबूत करना है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के आगरा दौरे के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here