Homeविदेशअमेरिकी नाकाबंदी के बीच चीनी टैंकर ने होर्मुज पार किया:रिपोर्ट- ईरान का...

अमेरिकी नाकाबंदी के बीच चीनी टैंकर ने होर्मुज पार किया:रिपोर्ट- ईरान का 5 साल परमाणु प्रोग्राम रोकने का प्रस्ताव था, अमेरिका 20 साल पर अड़ा

अमेरिका की नाकाबंदी के बीच ‘रिच स्टार्री’ नाम का एक चीनी टैंकर होर्मुज पार कर फारस की खाड़ी से बाहर निकल गया है। शिपिंग डेटा के मुताबिक, नाकाबंदी लागू होने के बाद ऐसा करने वाला यह पहला जहाज है। टैंकर और इसकी मालिक कंपनी पर पहले से ही अमेरिकी प्रतिबंध लगे हैं। डेटा के मुताबिक, जहाज में करीब 2.5 लाख बैरल मेथनॉल लदा था, जिसे UAE के हमरिया पोर्ट से लोड किया गया था। इस बीच न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में हुई वार्ता में ईरान ने 5 साल तक यूरेनियम संवर्धन रोकने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन अमेरिका 20 साल की शर्त पर अड़ा रहा। इस असहमति के कारण दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका। रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके तुरंत बाद अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी बंदरगाहों की सैन्य नाकाबंदी शुरू कर दी। अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरान के बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों को रोका जाएगा, हालांकि अन्य देशों के जहाजों को गुजरने की अनुमति दी जाएगी। रूस का ऑफर- ईरान का संवर्धित यूरेनियम अपने पास रखने को तैयार रूस ने ईरान का संवर्धित यूरेनियम अपने पास रखने का प्रस्ताव दिया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यह ऑफर अभी भी खुला है, लेकिन इस पर अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। रूस ने कहा कि वह इस संकट को कम करने और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहता है। माना जा रहा है कि अगर ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम रूस को सौंपता है, तो इससे अमेरिका की चिंताएं कम हो सकती हैं और परमाणु समझौते का रास्ता आसान हो सकता है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here