Homeविदेशअमेरिका में EA-18G दो फाइटर जेट क्रैश:एयर शो के दौरान हवा में...

अमेरिका में EA-18G दो फाइटर जेट क्रैश:एयर शो के दौरान हवा में टकराए, कुछ सेकेंड पहले 4 क्रू मेंबर सुरक्षित निकले

अमेरिका में रविवार को दो EA-18G ग्रोलर फाइटर जेट क्रैश हो गए। हादसा इडाहो स्थित माउंटेन होम एयरफोर्स बेस पर एयर शो के दौरान हुआ। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक दोनों विमानों में सवार सभी 4 क्रू मेंबर हादसे से कुछ सेकेंड पहले सुरक्षित बाहर निकल गए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भी चार पैराशूट दिखे हैं। माउंटेन होम एयरफोर्स बेस के प्रवक्ता ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद एयरफोर्स बेस को लॉकडाउन कर दिया गया। दिन के बाकी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स मौके पर हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… पायलट की गलती की आशंका एविएशन सेफ्टी एक्सपर्ट जेफ गुजेट्टी के मुताबिक मिड-एयर टक्कर में आमतौर पर बाहर निकलने (इजेक्ट) होने का मौका नहीं मिलता। इस मामले में दोनों विमान टकराने के बाद कुछ देर तक जुड़े रहे, जिससे क्रू को बाहर निकलने का समय मिल गया। अमेरिकी मौसम विभाग के मुताबिक हादसे के वक्त मौसम साफ था और विजिबिलिटी अच्छी थी। शुरुआती तौर पर यह पायलटिंग एरर लग रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद होगी। 8 साल बाद हो रहा था एयर शो गनफाइटर स्काइज एयर शो 8 साल बाद हो रहा था। सैन्य विमानों के प्रदर्शन और एरियल डेमोंस्ट्रेशन देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। इसकी तैयारी करीब 2 साल से चल रही थी। इस हादसे ने माउंटेन होम एयर शो के पुराने हादसों की याद भी ताजा कर दी। 2018 में यहां एक हैंग ग्लाइडर पायलट रनवे पर क्रैश में मारा गया था। 2003 में भी एयर शो के दौरान थंडरबर्ड्स का एक जेट क्रैश हुआ था, हालांकि पायलट बच गया था। EA-18G की कीमत 550-600 करोड़ रुपए अमेरिकी रक्षा कंपनी बोइंग के मुताबिक, EA-18G ग्रोलर अमेरिकी नौसेना का एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर एयरक्राफ्ट है, जो F/A-18 सुपर हॉर्नेट के आधार पर बना है। इसकी कीमत करीब 65-70 मिलियन डॉलर (करीब 550-600 करोड़ रुपए) मानी जाती है। इसमें 2 पायलट होते हैं। एक विमान उड़ाता है और दूसरा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम संभालता है। इसका इस्तेमाल दुश्मन के रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम और एयर डिफेंस को जाम करने के लिए किया जाता है। युद्ध के दौरान यह दूसरे फाइटर जेट्स को सुरक्षा देता है, ताकि वे दुश्मन के इलाके में आसानी से हमला कर सकें। इसकी अधिकतम स्पीड 1.8 मैक यानी ध्वनि की गति से 1.8 गुना ज्यादा है। इसकी रेंज 2300 किमी है। ऑस्ट्रेलिया ने भी अमेरिका से ये फाइटर जेट खरीदे हैं। —————————— ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में F-16 फाइटर जेट क्रैश:कुछ सेकेंड पहले पायलट सुरक्षित निकला, इस साल 8वीं बार क्रैश हुआ F-16 अमेरिका में गुरुवार को US एयरफोर्स का एक F-16 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हादसे से कुछ सेकेंड पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here