Homeमध्यप्रदेशमप्र स्थापना दिवस समारोह में नहीं पहुंचे 4 BJP विधायक:इंदौर में निगम...

मप्र स्थापना दिवस समारोह में नहीं पहुंचे 4 BJP विधायक:इंदौर में निगम अध्यक्ष भी रहे नदारद, कुर्सियां रहीं खाली; मंत्री विजयवर्गीय डेढ़ घंटे बाद पहुंचे

इंदौर में रविवार को मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में शहर के चार विधायक और मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर नहीं पहुंचे। मंच पर इन सभी जनप्रतिनिधियों के नाम की कुर्सियां लगाई गई थीं, लेकिन कार्यक्रम के दौरान वे खाली रहीं। समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ही शामिल हुए। वे भी निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे। जिस विधानसभा क्षेत्र में यह आयोजन हुआ, वहां के विधायक भी कार्यक्रम में नहीं आए। राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित समारोह के मंच पर विधायक मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़ और महेंद्र हार्डिया के नाम की कुर्सियां लगाई गई थीं। इसके अलावा निगम अध्यक्ष सावन सोनकर के नाम की कुर्सी भी रखी गई थी। कार्यक्रम के दौरान इन सभी जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी रही। नेताओं की कुर्सियों पर बैठे नजर आए अधिकारी
मंच पर नेताओं की गैरमौजूदगी के बीच उनके नाम की कुर्सियों पर अधिकारी बैठे नजर आए। समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए। विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। जिला स्तरीय मुख्य समारोह था आयोजित यह प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित स्थापना दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह था। प्रदेशभर में स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे, लेकिन इंदौर के इस प्रमुख आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी अलग तस्वीर पेश कर रही थी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की भीड़ स्थापना दिवस समारोह में करीब 90 प्रतिशत उपस्थिति स्कूली बच्चों की रही। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को बुलाया गया था। कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता भी नजर नहीं आए। प्रदेश सरकार के इस बड़े आयोजन में जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। मधु वर्मा के प्रतिनिधि बोले- पहले से तय थे कार्यक्रम राऊ विधायक मधु वर्मा के प्रतिनिधि ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह का समय पहले से तय नहीं था। कार्यक्रम एक दिन पहले शाम को तय हुआ था। उस दिन मधु वर्मा के पहले से ही भूमि पूजन के दो कार्यक्रम निर्धारित थे। इस कारण वे स्थापना दिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाए। इंदौर के 3 किसानों को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटी इस अवसर पर ‘किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026’ के तहत क्विज प्रतियोगिता की लॉटरी से चयनित इंदौर जिले के तीन किसान विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देपालपुर के किसान जितेंद्र मौर्य को ट्रैक्टर के लिए 7 लाख 26 हजार रुपए, हातोद के किसान गोपाल सिंह चौधरी को 1 लाख 68 हजार रुपए मूल्य की बुलेट मोटरसाइकिल और ग्राम नैनोद के किसान शैलेन्द्र सिंह को 1 लाख 20 हजार रुपए मूल्य की ई-स्कूटी के लिए प्रमाण पत्र दिए। इसके अलावा श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत अथर्व साहे को एक लाख रुपए का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मंत्री विजयवर्गीय ने समारोह में प्रदेश के विकास, सड़क, सिंचाई, शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत पर बात की। उन्होंने मध्यप्रदेश के पिछले सात दशकों के सफर का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में लंबी दूरी तय की है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here