Homeमध्यप्रदेशमनावर; आबकारी विभाग की टीम ने की ढाबों-वाहनों की जांच:धार, इंदौर और...

मनावर; आबकारी विभाग की टीम ने की ढाबों-वाहनों की जांच:धार, इंदौर और सिंघाना रोड के साथ देदला टोल टैक्स से पर जांच

मनावर में रविवार रात आबकारी विभाग की टीम ने नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जांच अभियान चलाया। टीम ने सड़क किनारे के ढाबों और वाहनों की जांच की। धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के आदेश और सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। आबकारी उप निरीक्षक एकता सोनकर के नेतृत्व में टीम ने धार रोड, इंदौर रोड और सिंघाना रोड के ढाबों की जांच की। टीम ने मनावर के पास ग्राम देदला में एमपीआरडीसी के टोल टैक्स पर पहली बार पहुंचकर वहां से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों की जांच की और उनसे जुड़ी जरूरी जानकारी ली। विभाग के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर नजर रखना और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। विभाग ने कहा कि इलाके में जांच और निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here