दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की सास और जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी (95 साल) की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें एलर्जी से जुड़ी परेशानी है, जो बीच-बीच में सामने आती रहती है। फिलहाल, उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। परिवार के सदस्य लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। डॉक्टर उनकी स्थिति और रिकवरी को देखते हुए आगे का निर्णय लेंगे। इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी इंदिरा भादुड़ी की तबीयत खराब हुई थी। उस समय जानकारी मिलने पर जया बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भोपाल पहुंचे थे। श्यामला हिल्स में रहता है परिवार इंदिरा भादुड़ी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में रहती हैं। उनके पति तरुण कुमार भादुड़ी पत्रकार और लेखक थे। जया बच्चन उनकी तीन बेटियों में सबसे बड़ी हैं। जया की दोनों बहनें भी भोपाल में रहती हैं। बच्चन परिवार का भोपाल से पुराना जुड़ाव रहा है। अमिताभ, जया और अभिषेक कई मौकों पर परिवार के साथ भोपाल आ चुके हैं। सास का 90वां जन्मदिन मनाने आए थे अमिताभ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी सास इंदिरा का 90वां जन्मदिन मनाने फरवरी 2020 में चार्टर्ड विमान से भोपाल आए थे। उनके साथ पत्नी जया, बेटा अभिषेक, बहू ऐश्वर्या, बेटी श्वेता नंदा बच्चन और पोती आराध्या भी थीं।
