Homeछत्तीसगढ़अफेयर के शक में महिला से रेप,फिर मर्डर:प्रेमी ने पत्थर से सिर-सीने...

अफेयर के शक में महिला से रेप,फिर मर्डर:प्रेमी ने पत्थर से सिर-सीने को कुचला, 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अवैध संबंध के शक में प्रेमी ने महिला से रेप के बाद पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाल दी। अब 8 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को चिरमिरी से गिरफ्तार किया है। अंबिकापुर लाने के बाद देर रात घटना स्थल पर क्राइम सीन री-क्रिएशन कराया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी मिथुन उर्फ पंडा ने बताया कि, उसका महिला के साथ करीब 6 साल से अफेयर था। दोनों साथ रहकर कबाड़ बीनने का काम करते थे। आरोपी को शक था कि, महिला का किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने वारदात को अंजाम दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि, महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाली गई थी। उसकी 12 पसलियां टूटी हुई थीं। फेफड़े और दिल को गंभीर नुकसान पहुंचा था। सिर पर भी गहरी चोट के निशान मिले थे। सिर की तीन हड्डियां टूटी हुई थीं। गले को भी दबाया गया है। अब पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला ? कोतवाली थाना क्षेत्र के महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे स्थित झोपड़ीनुमा मटन की दुकान है। जहां शुक्रवार (3 अप्रैल) सुबह एक महिला (45) का शव खून से लथपथ पड़ा था। आरोपी ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद प्रतापपुर निवासी आरोपी मिथुन उर्फ पंडा फरार हो गया था। वह ट्रेन से नागपुर हाल्ट तक गया और वहां से चिरमिरी पहुंच गया, जहां अपने रिश्तेदार के घर रुका और ईंट भट्ठे में मजदूरी करने लगा। शुक्रवार को चिरमिरी अस्पताल परिसर में संदिग्ध हालत में घूमते देख पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। 6 साल से था प्रेम संबंध, शक बना हत्या की वजह पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, उसका महिला के साथ करीब 6 साल से संबंध था। दोनों साथ में रहकर कबाड़ बीनने का काम करते थे। उसे शक था कि महिला का किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध है। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसलिए उसने महिला को मार डाला। क्राइम सीन री-क्रिएशन कराया गया अंबिकापुर पुलिस आरोपी को घटना स्थल पर लेकर पहुंची और पूरी वारदात का री-क्रिएशन कराया। आरोपी ने बताया कि उसने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया, फिर पत्थर से सिर और सीने पर कई वार कर हत्या की। परिजनों ने की फांसी देने की मांग आरोपी के पकड़ाने की सूचना पर महिला के परिजन शुक्रवार देर शाम अंबिकापुर कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी से मिलने की बात कही। पुलिस ने बताया कि आरोपी कोतवाली में नहीं है, उसे पूछताछ के लिए कहीं और रखा गया है। परिजनों ने हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति की मौत के बाद किराए के घर में रहती थी पुलिस जांच के दौरान पता चला था कि, करीब 10 साल पहले महिला की पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह से घर से निकल गई थी। उसका अंबिकापुर के गंगापुर इलाके में किराए का घर है, जहां उसका 25 साल का एक बेटा रहता है। महिला दो-दो महीने तक अपने घर नहीं जाती थी। जब कभी वह गंगापुर वाले घर जाती, तब उसके साथ उसका प्रेमी भी रहता था। प्रेमी खुद को पुष्पा बताता था और अजीबो-गरीब हरकत भी करता था। दोनों नशे में होते थे। कबाड़ बीनने का काम करते थे। इसलिए महिला का बेटा भी उससे संबंध नहीं रखता था। पुलिस ने रखा था 35 हजार का इनाम सरगुजा आईजी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार और सरगुजा एसएसपी ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी को सिलफिली के पास देखे जाने की सूचना मिलने पर ड्रोन कैमरों से भी तलाश किया गया। पुलिस ने पूरे संभाग के सभी थानों में आरोपी का फोटो और स्केच भेजा था। सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने गिरफ्तारी के लिए 4 विशेष टीमें गठित की थीं। इसके बाद शुक्रवार को आरोपी को चिरमिरी से गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन घटना के विरोध में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही थी। बुधवार को कांग्रेस ने कैंडल मार्च भी निकाला था और धरना प्रदर्शन भी किया गया था। इससे पहले महिला कांग्रेस ने शहर के कई चौक-चौराहों पर जाकर 11 मीटर की श्वेत साड़ी में लोगों से उनका हस्ताक्षर कराया था। इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजने का निर्णय लिया था। ……………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… महिला की सिर कुचलकर हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल: अंबिकापुर में रिंग रोड किनारे मिला शव; रेप के बाद मर्डर की आशंका छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक अधेड़ महिला की सिर कुचलकर हत्या हुई है। मृतका के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद किसी ने उसे मार डाला। शुक्रवार सुबह रिंग रोड किनारे मिले शव को पुलिस कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here