Homeमध्यप्रदेशSBI के लॉकर से पूर्व रेरा चेयरमैन की ज्वेलरी गायब:हैंडल पर नहीं...

SBI के लॉकर से पूर्व रेरा चेयरमैन की ज्वेलरी गायब:हैंडल पर नहीं मिले फिंगरप्रिंट; बैंक बोला- अंदर क्या था, हमें नहीं पता

भोपाल के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट (IIFM) परिसर स्थित SBI ब्रांच के लॉकर से पूर्व रेरा चेयरमैन एपी श्रीवास्तव और उनकी बेटियों के सोने के गहने गायब हो गए। शुरुआती जांच में लॉकर के हैंडल पर फिंगरप्रिंट नहीं मिले हैं। पुलिस अब लॉकर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने और पिछले तीन महीने के CCTV फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है। आखिर लॉकर से गहने कैसे गायब हुए और पुलिस किन बिंदुओं पर जांच कर रही है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। दुबई से बेटी आई तो लॉकर में गहने देखने पहुंचे थे श्रीवास्तव मध्यप्रदेश रेरा के पूर्व चेयरमैन एपी श्रीवास्तव की बेटी सुरभि हाल ही में दुबई से भोपाल आई थीं। गुरुवार दोपहर श्रीवास्तव उनके साथ IIFM परिसर स्थित SBI की शाखा पहुंचे। श्रीवास्तव के मुताबिक, लॉकर की चाबी खोलते समय अटक रही थी। काफी कोशिश के बाद लॉकर खुला तो वह पूरी तरह खाली मिला। अंदर गहने नहीं थे। उन्होंने तुरंत बैंक प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दिसंबर 2024 में बेटियों के साथ लिया था जॉइंट लॉकर श्रीवास्तव के मुताबिक, उन्होंने 13 दिसंबर 2024 को अपनी बेटियों सुरभि और श्रुति के साथ लॉकर नंबर 502 जॉइंट रूप से अलॉट कराया था। इसके लिए वे GST सहित सालाना 2,380 रुपए किराया देते थे। उनके पास लॉकर में रखे गहनों की तस्वीरें मौजूद हैं। हालांकि, उन्होंने अभी पुलिस को गायब गहनों की कुल कीमत नहीं बताई है। लॉकर के हैंडल पर फिंगरप्रिंट नहीं मिले, फॉरेंसिक जांच होगी सूचना मिलने पर पहुंची फॉरेंसिक टीम को शुरुआती जांच में लॉकर के हैंडल पर फिंगरप्रिंट नहीं मिले। पुलिस अब पूरे लॉकर को फॉरेंसिक लैब भेजने की तैयारी कर रही है। जांच में पता लगाया जाएगा कि लॉक से छेड़छाड़ हुई थी या लॉकर किसी डुप्लीकेट चाबी से खोला गया था। बैंक की सफाई- लॉकर में रखे सामान की जानकारी नहीं होती SBI शाखा के प्रभारी मैनेजर हरीश मेहरा ने बताया कि लॉकर नंबर 502 दिसंबर 2024 में एपी श्रीवास्तव और उनकी बेटियों के नाम पर अलॉट किया गया था। उनके मुताबिक, श्रीवास्तव 12 नवंबर को बैंक आए और लॉकर से सामान गायब होने की जानकारी दी। मेहरा ने कहा कि बैंक लॉकर का कस्टोडियन होता है। ग्राहक ने उसमें क्या रखा है, इसकी जानकारी बैंक को नहीं होती। नियम के मुताबिक, लॉकर खोलने के लिए बैंक और ग्राहक दोनों की चाबियों का इस्तेमाल जरूरी है। पुलिस जांच के तीन अहम पहलू 1. दूसरी बेटी श्रुति के बयान होंगे जॉइंट लॉकर होने के कारण पुलिस दूसरी बेटी श्रुति से भी पूछताछ करेगी। वह फिलहाल बेंगलुरु में हैं। उनके भोपाल आने पर पता लगाया जाएगा कि दिसंबर 2024 में लॉकर में गहने रखते समय कौन-कौन मौजूद था। 2. दूसरे बैंक के लॉकर भी जांचे: पुलिस ने यह आशंका भी जांची कि कहीं गहने गलती से किसी दूसरे बैंक के लॉकर में तो नहीं रख दिए गए। श्रीवास्तव के अन्य लॉकरों की जांच में भी गहने नहीं मिले। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि उन लॉकरों के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं हुई। 3. CCTV फुटेज और बैंक कर्मचारियों की भूमिका की जांच पुलिस ने बैंक से पिछले तीन महीने के CCTV फुटेज मांगे हैं। इनके जरिए लॉकर रूम में आने-जाने वाले ग्राहकों और अन्य लोगों की गतिविधियों की जांच की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं किसी बैंक कर्मचारी की मिलीभगत से लॉकर तक पहुंच तो नहीं बनाई गई। ………………. यह खबर भी पढ़ें सोनिया गांधी की किताब में सिंधिया परिवार का जिक्र संसद में शुरुआती भाषणों के दौरान सोनिया गांधी की घबराहट को भांपकर माधवराव सिंधिया का मदद के लिए आगे आना। 1999 में वाजपेयी सरकार गिरने के बाद अर्जुन सिंह की सलाह को नजरअंदाज कर राष्ट्रपति से मुलाकात करना और 1981 में वसुंधरा राजे सिंधिया के घर वरुण गांधी का पहला जन्मदिन मनाया जाना। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here