Homeमध्यप्रदेशलोक राग समारोह में देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां:टीकमगढ़ में बधाई...

लोक राग समारोह में देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां:टीकमगढ़ में बधाई और राठ नृत्य के साथ सोंगी-मुखौटा नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां हुईं

टीकमगढ़ जिले के जतारा नगर परिषद स्थित सांदीपनि विद्यालय परिसर में चल रहे तीन दिवसीय पारंपरिक कला समारोह ‘लोक राग’ के दूसरे दिन रविवार को लोक नृत्य और लीला-नाट्य की प्रस्तुतियां हुईं। मध्यप्रदेश सहित दूसरे राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन किया। टीकमगढ़ के संजय सिंह ठाकुर और उनके साथियों ने बधाई नृत्य पेश किया। नासिक के छबीलदास गवली और उनके साथियों ने सोंगी-मुखौटा नृत्य किया। वहीं, बड़ौदा के विजयभाई राठवा और उनके साथियों ने राठ नृत्य की प्रस्तुति दी। भक्तिमती शबरी लीला का मंचन कार्यक्रम में भक्तिमती शबरी लीला-नाट्य का मंचन भी हुआ। ग्वालियर की गीतांजलि गिरवाल ने इसका पुनर्संयोजन किया। नाटक के जरिए भक्ति, समर्पण और श्रद्धा के भाव दिखाए गए। समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों की लोक कलाओं, नृत्यों और लोक नाट्य को मंच दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोक परंपराओं को सहेजना और नई पीढ़ी को उनसे परिचित कराना है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here