HomeदेशPM मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर:श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन...

PM मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर:श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया, पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के साथ बुक जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। पीएम ने सुबह 11 बजे मंड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। कुछ देर में लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके अलावा उन्होंने ‘सौंदर्य लहरी एंड शिव महिम्न स्तोत्रम’ नाम की किताब भी जारी की। श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर, पूज्य संत डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी की स्मृति में बनाया गया है। वे आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ के 71वें पीठाधीश्वर थे। मंदिर को पारंपरिक द्रविड़ शैली में बनाया गया है और इसे उनके जीवन और विरासत को समर्पित स्मारक के रूप में तैयार किया गया है। श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि मठ की 5 तस्वीरें… डॉ. बालगंगाधरनाथ देशभर में सम्मानित हुए डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी सामाजिक सेवा के लिए देशभर में सम्मानित रहे। उन्होंने कई शैक्षणिक संस्थान और स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित कीं। उनका मानना था कि समाज की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। उनकी शिक्षाओं ने जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर लाखों लोगों को प्रेरित किया। यह मंदिर सिर्फ श्रद्धा का स्थान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा केंद्र के तौर पर भी देखा जा रहा है। पीएम ने एक दिन पहले दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का उद्घाटन किया था पीएम मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का भी उद्घाटन किया था। 12 हजार करोड़ रुपए की इस परियोजना से दिल्ली से देहरादून की यात्रा का समय छह घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे रह गया है। 213 किलोमीटर लंबा यह छह लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है। इसकी खास बात 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ सेक्शन है, जिसे एशिया के सबसे लंबे सेक्शनों में एक बताया जा रहा है। इस कॉरिडोर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि हाथियों और दूसरे वन्यजीवों के आवागमन पर असर न पड़े। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे विकास और प्रकृति के बीच संतुलन की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता बताया। पूरी खबर पढ़ें… ————————————- ये खबर भी पढ़ें… मोदी बोले–2029 के चुनावों में बेटियों को उनका हक देंगे पीएम मोदी ने देहरादून में कहा, ‘4 दशकों से महिला-बेटियां अपने हक का इंतजार कर रही है। अब वह समय आ गया है। हम अपने देश की बेटियों को 2029 के चुनावों में उनका हक देकर रहेंगे। इसके लिए हम संसद में महिला आरक्षण बिल ला रहे हैं।’ पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here