Homeमध्यप्रदेशMPPSC प्रारंभिक परीक्षा आज:ग्वालियर में 17 केंद्रों पर 6036 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम;...

MPPSC प्रारंभिक परीक्षा आज:ग्वालियर में 17 केंद्रों पर 6036 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; डिजिटल कंट्रोल रूम में होगी निगरानी

ग्वालियर में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार (26 अप्रैल) को पूरी आयोजित की जा रही है। शहर में बनाए गए 17 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6036 अभ्यर्थी इस महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल होंगे। सख्त व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक रहेगा। निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को CCTV कैमरों की निगरानी में रखा गया है, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। दो सत्रों में परीक्षा, सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 113 में एक डिजिटल कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो सुबह 8 बजे से परीक्षा समाप्ति तक सक्रिय रहेगा। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी और किसी भी समस्या या शिकायत का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। चेकिंग के बाद मिलेगा परीक्षा हॉल में प्रवेश आयोग की ओर से परीक्षा की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त सदस्य केके शर्मा और विधि अधिकारी अनीता शुक्ला को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि सुबह 9:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here