Homeमध्यप्रदेशMPPSC की राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा:MP में आज...

MPPSC की राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा:MP में आज 365 सेंटर पर नए नियमों के साथ होगी परीक्षा; थ्री लेयर सिक्योरिटी रहेगी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को होगी। यह एग्जाम ओएमआर पद्धति से लिया जाएगा। इसका समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक दो सत्रों में रहेगा। एग्जाम के लिए प्रदेश के 54 जिला मुख्यालयों में 365 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एग्जाम सेंटर पर प्रवेश के दौरान थ्री लेयर सिक्योरिटी चेकिंग होगी। यह पहली बार होगा। इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, स्कैनिंग ऑफ एडमिट कार्ड, एचएचएमडी के माध्यम से तलाशी होगी। MPPSC की नई गाइडलाइन के अनुसार उम्मीदवारों को इस थ्री लेयर सिक्योरिटी से गुजरना होगा, इसमें हर उम्मीदवार को 5 से 7 मिनट का समय लगेगा, इसी कारण एग्जाम सेंटर आने का समय 90 मिनट पहले किया गया है। पहले यह समय 45 मिनट पहले था। वहीं एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले ही सेंटरों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। एग्जाम सेंटरों पर दोनों सत्रों में उम्मीदवारों की थ्री लेयर सिक्योरिटी जांच की जाएगी। एग्जाम सेंटर की एंट्री के पास वर्जित वस्तुओं की जानकारी चस्पा होगी, जिसका पूरी तरह पालन उम्मीदवारों को करना होगा। मेल को मेल और फीमेल को फीमेल चेक करेंगी
उम्मीदवारों की HHMD के माध्यम से दोनों सत्रों में जांच (Frisking) की जाएगी, जिसमें मेल उम्मीदवारों की जांच मेल वीक्षकों और फीमेल उम्मीदवारों की जांच फीमेल वीक्षक द्वारा (Cabin में) की जाएगी। ट्रांसजेण्डर उम्मीदवारों के पास विकल्प होगा कि वह अपनी फ्रिस्किंग महिला अथवा पुरूष कर्मचारी से करवा सकते हैं। थ्री लेयर सिक्योरिटी जांच के बाद उम्मीदवारों को एग्जाम रुम में एंट्री दी जाएगी। उम्मीदवार स्वयं के साथ केवल बॉलपेन और एक पानी की पारदर्शी बॉटल, ई-प्रवेश पत्र व आईडी कार्ड साथ में ला सकते हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here