Homeमध्यप्रदेशMPL में 15लाख के आशुतोष 95 रन ही बना सके:रजत-वेंकटेश का होम...

MPL में 15लाख के आशुतोष 95 रन ही बना सके:रजत-वेंकटेश का होम ग्राउंड में नहीं दिखा पुराना रंग; अच्छे स्ट्राइक रेट से चमके माधव-अक्षत

मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) 2026 में IPL खेल चुके 12 खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकी हैं, लेकिन शुरुआती मुकाबलों में इनमें से सिर्फ कुछ खिलाड़ी ही उम्मीदों पर खरे उतर पाए हैं। लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी मालवा स्टैलियन्स के कप्तान आशुतोष शर्मा 15 लाख रुपए की बोली के बावजूद 6 पारियों में सिर्फ 95 रन बना सके हैं। वहीं, IPL में लगातार दूसरी बार RCB को खिताब दिलाने वाले रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर भी अपने होम ग्राउंड पर अब तक प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। दूसरी ओर उज्जैन फाल्कन्स के ऑलराउंडर माधव तिवारी, रीवा जगुआर्स के अक्षत रघुवंशी और चंबल घड़ियाल के आवेश खान ने शानदार प्रदर्शन कर अलग पहचान बनाई है। रजत पाटीदार का बल्ला देर से चला RCB को लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार से MPL में बड़े प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि शुरुआती मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश रहा। तीन मैचों में उन्होंने 105 रन बनाए हैं। मालवा स्टैलियन्स के खिलाफ 30 गेंदों में नाबाद 65 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। वेंकटेश अय्यर भी नहीं दिखा सके पुराना रंग इंदौर पिंक पैंथर्स के कप्तान वेंकटेश अय्यर ने तीन मैचों में 88 रन बनाए हैं और सिर्फ एक विकेट लिया है। हालांकि मालवा स्टैलियन्स के खिलाफ उन्होंने 22 गेंदों में 54 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 6 छक्के शामिल थे। सबसे महंगे खिलाड़ी आशुतोष का खराब प्रदर्शन मालवा स्टैलियन्स ने इस सीजन की नीलामी में आशुतोष शर्मा पर सबसे बड़ी 15 लाख रुपए की बोली लगाई थी। लेकिन कप्तान आशुतोष अब तक 6 पारियों में सिर्फ 95 रन ही बना सके हैं। लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी होने के कारण उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआती मुकाबलों में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा। यही वजह है कि MPL में IPL सितारों के प्रदर्शन की चर्चा के बीच आशुतोष का नाम सबसे ज्यादा निराश करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गया है। कुलदीप सेन का प्रदर्शन रहा निराशाजनक IPL में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके कुलदीप सेन इस सीजन बुंदेलखंड बुल्स का हिस्सा हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन अब तक उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। उन्होंने एक मैच में चार ओवर में 47 रन खर्च किए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। ये चेहरे बने एमपीएल के सितारे माधव तिवारी ने बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम उज्जैन फाल्कन्स के ऑलराउंडर माधव तिवारी MPL के शुरुआती चरण के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने 5 मैचों में 66.50 की औसत और 182.19 की स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए हैं। इसके साथ ही तेज गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 7 विकेट अपने नाम किए हैं। बल्ले और गेंद दोनों से उनके प्रदर्शन ने टीम को मजबूती दी है। एमपीएल में माधव के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है। अक्षत रघुवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने खींचा ध्यान रीवा जगुआर्स के युवा बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी ने सिर्फ दो मैचों में ही अपनी छाप छोड़ दी है। उन्होंने 276.09 की स्ट्राइक रेट से 127 रन बनाए हैं। इसमें 32 गेंदों में 85 रन की विस्फोटक पारी भी शामिल है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी लीग की चर्चा का विषय बनी हुई है। आवेश खान ने दिखाई धारदार गेंदबाजी चंबल घड़ियाल के तेज गेंदबाज आवेश खान ने तीन मैचों में छह विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने 6.83 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। IPL का अनुभव उनके प्रदर्शन में साफ नजर आ रहा है। अरशद नहीं खेले, अनिकेत ने संभाली जिम्मेदारी गुजरात टाइटंस के लिए IPL 2026 का फाइनल खेलने वाले और भोपाल लेपर्ड्स के आधिकारिक कप्तान अरशद खान अब तक MPL में मैदान पर नहीं उतरे हैं। उनकी अनुपस्थिति में अनिकेत वर्मा टीम की कमान संभाल रहे हैं। अनिकेत ने चार मैचों में 137 रन बनाए हैं। शुरुआती मुकाबलों में संघर्ष करने के बाद उन्होंने रीवा जगुआर्स के खिलाफ 10 गेंदों में 25 रन और बुंदेलखंड बुल्स के खिलाफ 39 गेंदों में 85 रन की शानदार पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की। शिवांग और कार्तिकेय ने किया प्रभावित बुंदेलखंड बुल्स के बाएं हाथ के स्पिनर शिवांग कुमार ने दो मैचों में 7.53 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए हैं। वहीं रॉयल नीमाड़ ईगल्स के कुमार कार्तिकेय ने अपने इकलौते मुकाबले में चंबल घड़ियाल के खिलाफ चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए। शिवम शुक्ला ने एक पारी में झटके पांच विकेट इंदौर पिंक पैंथर्स के शिवम शुक्ला ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक पारी में लगातार पांच विकेट हासिल किए। उनका यह स्पेल MPL के अब तक के सबसे यादगार प्रदर्शनों में शामिल है। मंगेश यादव ने संभाली गेंदबाजी की कमान ग्वालियर चीता के मध्यम तेज गेंदबाज मंगेश यादव ने तीन मैचों में चार विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने नियमित अंतराल पर विकेट निकालकर टीम को महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाई हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here