Homeमध्यप्रदेशMPL में मालवा स्टैलियंस की धमाकेदार जीत:उज्जैन फाल्कन्स को 6 विकेट से...

MPL में मालवा स्टैलियंस की धमाकेदार जीत:उज्जैन फाल्कन्स को 6 विकेट से हराया; 207 रन का लक्ष्य 18.2 ओवर में हासिल किया

मध्य प्रदेश लीग (MPL) 2026 में शुक्रवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गए। शाम 7:30 बजे खेले गए मैच में मालवा स्टैलियंस ने उज्जैन फाल्कन्स को 6 विकेट से हरा दिया। उज्जैन फाल्कन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। मैच में उज्जैन फाल्कन्स ने शुरुआत अच्छी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 206 रन बनाए। 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मालवा स्टैलियंस ने आक्रामक बल्लेबाजी की। टीम ने 18.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। मालवा स्टैलियंस की जीत में अखिल निगोटे ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने नाबाद 60 रन की शानदार पारी खेली और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। मालवा स्टैलियंस टीम : पार्थ साहनी, आशुतोष शर्मा (कप्तान), ऋषभ चौहान, राकेश ठाकुर (विकेटकीपर), पंकज शर्मा, विवेक शर्मा, विनीत रावत, अखिल निगोटे यादव, आर्यन देशमुख, हर्षवर्धन सिंह, सक्षम पुरोहित, आदित्य मिश्रा, ईशान चौधरी, अंश यादव, प्रशांत कसड़े, पवन यादव, सचिन विश्वकर्मा। उज्जैन फाल्कन्स टीम यश दुबे, चंचल राठौर (विकेटकीपर व कप्तान), आर्यन पांडे, सोहम पटवर्धन, माधव तिवारी, शुभम कुशवाह, आयुष मानकर, हर्षवर्धन हार्डिया, अंकुर सिंह चौहान, मासूम रजा कैफ,अधीर प्रताप सिंह, ओजस्वा यादव, गजेंद्र गोस्वामी, ऋषि मिगलानी, नवीन नागले, दर्शन राठौरृ, विशेष मुद्गल। ग्वालियर चीताज ने भोपाल लेपर्ड्स को 12 रन से हराया इसके पूर्व आज पहले मैच में ग्वालियर चीताज ने भोपाल लेपर्ड्स को 12 रन से हरा दिया। बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण मैच 18-18 ओवर का कराया गया था। ग्वालियर चीता्स ने जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ग्वालियर चीताज:18 ओवर में 220/6। भोपाल लेपर्ड्स: 18 ओवर में 208/8। इसके पूर्व 3 जून को उद्घाटन मैच में उज्जैन फाल्कंस ने ग्वालियर चीता्स को 92 रन से हराकर शानदार शुरुआत की थी। 4 जून को खेले गए मुकाबले में गत चैंपियन भोपाल लेपर्ड्स ने इंदौर पिंक पैंथर्स को 27 रन से हराया। इस मैच में वेंकटेश अय्यर का जल्दी आउट होना निर्णायक साबित हुआ।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here