Homeमध्यप्रदेशMP में शादी 5 से 6 लाख रुपए महंगी:1 साल में सोना...

MP में शादी 5 से 6 लाख रुपए महंगी:1 साल में सोना ₹60000, चांदी ₹1.50 लाख महंगी; सिलेंडर भी नहीं मिल रहे

मध्य प्रदेश में अगले ढाई महीने में 20 हजार से ज्यादा शादियां होंगी। इसके चलते बाजारों में भीड़ है, लेकिन महंगाई ने बजट बिगाड़ दिया है। सोना-चांदी के गहने हो या इलेक्ट्रॉनिक आयटम, ये सभी महंगे हुए हैं। सिलेंडर की किल्लत से कैटरर्स ने थाली के रेट 100 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। इसका असर सबसे ज्यादा मध्यवर्गीय परिवार पर पड़ा है। इस परिवार में यदि कोई शादी है तो उस पर 5 से 6 लाख रुपए तक ज्यादा खर्च हो रहे हैं। एक मिडिल क्लास परिवार से समझाते हैं कि एक शादी में महंगाई का कितना असर पड़ रहा है? भोपाल के करोंद निवासी पंकज यादव के भाई की हाल ही में शादी हुई है। अब कुछ ही दिनों में चचेरी बहन की शादी की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि बजट को देखते हुए कई चीजों में कमी की है। सोना-चांदी महंगा होने से मेरा बजट भी बिगड़ा है। मिडिल क्लास फैमिली के लिए सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। गार्डन-खाने के बाद शादी के बजट का बड़ा हिस्सा सोना-चांदी के जेवर पर ही खर्च हो रहा है। भाई की शादी में कुल बजट 5 लाख रुपए तक बढ़ गया था। सिलेंडर की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी पंकज ने बताया- भाई की शादी में जैसे-तैसे सिलेंडर की व्यवस्था की थी, लेकिन बहन की शादी में सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इस वजह से लकड़ी के चूल्हों की भी व्यवस्था कर रखी है, ताकि यदि सिलेंडर की व्यवस्था न हो तो चूल्हे पर खाना पकाया जा सके। 1 साल में सोना 60 हजार, चांदी डेढ़ लाख रुपए तक महंगी
भोपाल सराफा कारोबारी नवनीत अग्रवाल ने बताया कि बाजार की रीढ़ मिडिल क्लास फैमिली रहती है। रेट बढ़ने का असर सबसे ज्यादा इसी वर्ग पर पड़ा है। पिछले 1 साल से सोना-चांदी के रेट में तेजी है। सोना लगभग दोगुना हुआ है और रेट करीब 60 हजार रुपए तक बढ़े हैं। चांदी के दाम भी डेढ़ लाख रुपए तक बढ़े हैं। यानी, शादी में सोने-चांदी के आभूषण का बजट 5 लाख रुपए तक बढ़ा है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के रेट में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। कैटरर्स रिंकू भटेजा ने बताया कि सिलेंडर की कमी की वजह से दिक्कतें हो रही हैं। कुछ किराना सामान भी महंगा हुआ है। पहले जो बुकिंग हुई थी, वह तो पुराने रेट पर ही किए हैं। नई बुकिंग नए रेट के हिसाब से ही की जा रही है। रिसेप्शन की एक प्लेट के रेट 800 से 1000 रुपए तक हैं। इसमें 100 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। यदि 500 लोगों का रिसेप्शन है तो सीधे 50 हजार से एक लाख रुपए तक खर्च बढ़ा है। ऐसे समझे बजट का गणित सराफा कारोबारी अग्रवाल ने बताया कि पहले 5 लाख रुपए तक के बजट में 2 तोला सोना और 1 किलो चांदी आ जाती थी, लेकिन अब 1 तोला सोना और आधा किलो चांदी ही आ रही है। यदि वजन बढ़ा हुआ रहे तो इस पर ही 5 लाख रुपए तक बजट बढ़ रहा है। कई लोग मौजूदा बजट में भी ज्वेलरी बनवा रहे हैं। शादियों की धूम, 14 मई से लगेगा ब्रेक खरमास के समाप्त होने के बाद पूरे प्रदेश में शादियों की धूम है। 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर बिना मुहूर्त के हजारों विवाह हुए। 26 अप्रैल को भी शादियां हैं। इसके बाद 5 मई से फिर से शादियों के शुभ मुहूर्त हैं। 5, 6, 7, 8 और 14 मई को शादियां होंगी। इसके बाद एक महीने के लिए वैवाहिक आयोजनों पर ब्रेक लग जाएगा। 19 जून से शादी का दौर शुरू होगा, जो 7 जुलाई तक चलेगा। यानी, ढाई महीने तक प्रदेश में वैवाहिक आयोजन होंगे। इसके अलावा गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत और मुंडन संस्कार के भी मुहूर्त हैं। यह खबर भी पढ़ें… जुलाई तक होंगे विवाह, गृह प्रवेश के मुहूर्त भी नवग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल को प्रातः 9:52 बजे मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर गए। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास की समाप्ति मानी जाती है। इसके साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई और लोग विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत जैसे शुभ कार्य कर रहे हैं। पढ़े पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here