Homeमध्यप्रदेशMP में अल्पेश कोगजे 30वें चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मिली मंजूरी, केंद्र सरकार...

MP में अल्पेश कोगजे 30वें चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मिली मंजूरी, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह ले सकते है शपथ

भोपाल में राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने शनिवार रात गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का 30वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की। वे अगले सप्ताह भोपाल स्थित राजभवन में राज्यपाल के समक्ष पद की शपथ ले सकते हैं। साथ ही देश के आठ हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई है। कॉलेजियम की सिफारिश पर नियुक्ति जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे वर्तमान में गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में उन्हें मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए इन नियुक्तियों की घोषणा की। आठ हाईकोर्ट में नई नियुक्तियां

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here