भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे और दीप प्रज्ज्वलित किया। उनके साथ मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मंत्री कृष्णा गौर और मंत्री विजय शाह मौजूद हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के 7,400 से ज्यादा विद्यार्थियों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की सौगात दी जाएगी। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान 10 से 12 विद्यार्थियों को मंच से सांकेतिक रूप से चाबी भी दी जाएगी। इसके बाद पात्र विद्यार्थियों के खातों में राशि डाली जाएगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हो रही हैं। इस बार मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के पात्रता नियमों में बदलाव किया गया है। वर्ष 2026 से योजना का लाभ लेने के लिए 12वीं में कम से कम 70% अंक हासिल करना जरूरी है। इसके साथ ही विद्यार्थी का अपने स्कूल में प्रथम स्थान पर होना भी अनिवार्य किया गया है। खबर का पल-पल का अपडेट देखने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
