मध्य प्रदेश में बुधवार को करीब 41 हजार दवा दुकानें बंद हैं। भोपाल में इनकी संख्या 3 हजार से ज्यादा है। सिर्फ हॉस्पिटल के अंदर संचालित होने वाले मेडिकल स्टोर्स ही खुले रखे गए हैं। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में यह बंद बुलाया है। बंद का असर भोपाल में भी देखा जा रहा है। पुराने शहर स्थित थोक दवा बाजार नहीं खुला है। वहीं, जेपी हॉस्पिटल, हमीदिया अस्पताल, एम्स समेत सभी बड़े अस्पतालों के बाहर के मेडिकल स्टोर्स भी बंद है। आईओएसीएडी को जनरल सेक्रेटरी राजीव सिंघल ने बताया कि प्रदेश के सभी रिटेल और थोक दवा व्यवसायियों ने इस बंद का समर्थन किया है। यह मुद्दा सीधे आम लोगों की सेहत से जुड़ा है। घर-घर पहुंच रही ऑनलाइन दवाओं की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर अभी स्पष्ट सिस्टम नहीं है, जो गंभीर चिंता का विषय है। अस्पतालों के मेडिकल बंद से मुक्त
भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि ऑलाइन दवा व्यापार की आड़ में नकली, एक्सपायरी एवं गलत दवाओं के वितरण की संभावनाएं बढ़ रही हैं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है। अस्पताल के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर्स को इस बंद से मुक्त रखा गया है। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जरूरतमंदों के लिए बनाई टास्क फोर्स
एसोसिएशन ने बताया कि उनका बंद सरकारी नीतियों के खिलाफ है, आम लोगों को परेशानी नहीं होने देंगे। किसी मरीज को इमरजेंसी में दवा की जरूरत हो तो उसके लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स तैयार की गई है। इसके लिए नंबर जारी किए गए हैं, लोग इन पर कॉल करके अपनी परेशानी बता सकते हैं। टास्कफोर्स व्यक्ति तक दवा पहुंचाएगी। दवा दुकानदारों की 4 मांगें कोविड-19 के दौरान सरकार ने ई-फार्मा को छूट दी
कोविड-19 महामारी के दौरान, भारत सरकार ने लॉकडाउन में लोगों तक जरूरी दवाइयां पहुंचाने के लिए ई-फार्मा स्टोर्स (ऑनलाइन मेडिकल स्टोर्स) को कई बड़ी रियायतें दी थीं। सरकार ने ई-फार्मा को आवश्यक सेवा का दर्जा दिया, जिससे लॉकडाउन में भी उनकी डिलीवरी बिना रोक-टोक जारी रही। इसके अलावा, नियमों में ढील देते हुए डॉक्टरों के डिजिटल प्रिसक्रिप्शन (व्हाट्सएप या ईमेल पर भेजी गई पर्ची) के आधार पर दवाइयां बेचने की मंजूरी दी गई। घर-घर जाकर दवाइयां पहुंचाने की प्रक्रियाओं को आसान बनाया गया ताकि लोग अस्पतालों या मेडिकल स्टोर पर भीड़ लगाने के बजाय सुरक्षित तरीके से घर बैठे ही अपनी रेगुलर और जरूरी दवाइयां मंगा सकें। मिनट-टू-मिनट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
