Homeमध्यप्रदेशIET हॉस्टल में हंगामे के बाद छात्रों ने मांगी माफी:वीडियो जारी कर...

IET हॉस्टल में हंगामे के बाद छात्रों ने मांगी माफी:वीडियो जारी कर कहा- करियर और भविष्य दांव पर है, हमें एक मौका दे दीजिए

इंदौर के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग संस्थान (IET) स्थित रामानुजन हॉस्टल में शराब पार्टी और तोड़फोड़ मामले में प्रशासन की सख्ती के बाद छात्र बैकफुट पर आ गए हैं। संस्थान द्वारा बीटेक फाइनल ईयर के छात्रों का रिजल्ट रोकने, 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाने और प्लेसमेंट कंपनियों को सूचना भेजने की तैयारी की जा रही है। इसी के चलते मंगलवार को हॉस्टल के छात्रों ने सामूहिक वीडियो जारी कर हाथ जोड़कर माफी मांगी। छात्रों ने कुलपति प्रो. राकेश सिंघई और IET डायरेक्टर प्रो. प्रतोष बंसल से अपील करते हुए कहा कि उनका भविष्य और करियर दांव पर लगा है। उन्होंने अनुरोध किया कि डिग्री और प्लेसमेंट पर असर पड़ने से उनका भविष्य खराब हो सकता है, इसलिए उन्हें एक मौका दिया जाए। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन फिलहाल सख्त रुख अपनाए हुए है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई छात्रों को करनी होगी और अनुशासनात्मक कार्रवाई नियमों के तहत की जाएगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हॉस्टल में करीब दो घंटे तक छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान टेबल-कुर्सियां, वाटर कूलर, पानी की टंकियां और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए गए थे। कुछ छात्रों के नशे में होने की बात भी सामने आई थी। मामले में छात्रों के अभिभावकों को इंदौर बुलाकर काउंसिलिंग की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। IET डायरेक्टर प्रो. प्रतोष बंसल ने कहा कि छात्रों ने वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की है, लेकिन नुकसान की भरपाई उन्हें करनी ही होगी। अंतिम निर्णय कुलपति द्वारा लिया जाएगा। संभावित कार्रवाई

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here