Homeमध्यप्रदेशFIR के पहले पिता ने जताई थी साजिश की आशंका:पत्नी, सास और...

FIR के पहले पिता ने जताई थी साजिश की आशंका:पत्नी, सास और साली के खिलाफ थाने में की थी शिकायत; बाद में बेटी ने लगाए रेप के आरोप

रतलाम के नामली थाने में रेप के आरोपी पिता के फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में चौकाने वाली बात सामने आई है। रेप की एफआईआर के पहले पिता ने नामली थाने में बेटी और पत्नी के खिलाफ झूठी रिपोर्ट कराने की साजिश और धमकी देने की शिकायत की थी। पिता ने बेटी को किसी के साथ वीडियो कॉल पर बात करते देखने पर समझाने की बात कही थी। पुलिस ने आवेदन लेकर रख लिया। दोपहर को बेटी ने मां के साथ जाकर पिता के खिलाफ रेप की रिपोर्ट लिखा दी। रतलाम एसपी अमित कुमार ने पूरे घटनाक्रम की जांच सीएसपी को सौंपी है। इसके साथ ज्यूडिशियल जांच होगी। 16 साल की बेटी से रेप के आरोप में गिरफ्तार 38 वर्षीय पिता ने गुरुवार सुबह नामली थाने की हवालात (बंदी गृह) में अपने लोअर के नाड़े से फांसी का फंदा लगा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। हवालात में एक कोने में टॉयलेट बना था। जिसकी दीवार केवल तीन फीट लंबी थी। ऊपर से स्पेस खुला था। टॉयलेट के पास ही नल का पाइप था। पाइप के सहारे लोअर के नाड़े से गले में फांसी का फंदा लगा लिया था। गुरुवार को ही इस मामले में 2 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी हुई। थाना प्रभारी गायत्री सोनी को लाइन अटैच किया गया। वहीं थाने में बंदी गृह की नाइट ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल नारायण जादौन को भी एसपी ने सस्पेंड किया है। सीसीटीवी में नहीं दिखा बंदीगृह की ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल को सीसीटीवी में आरोपी नहीं दिखाई दिया। तब वह बंदीगृह में पहुंचा तो आरोपी हवालात के एक कोने में बनी टॉयलेट की तरफ फांसी के फंदे से घुटने के बल जमीन पर टीका था। तुरंत थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों को सूचना दी। सुबह तक तमाम पुलिस अधिकारी एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल व डॉक्टरों की टीम पहुंची। डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया। मौके पर ज्यूडिशियल टीम भी पहुंची। कागजी कार्रवाई के बाद शव को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा। सीसीटीवी टॉयलेट के कोने वाले क्षेत्र को कवर नहीं कर रहा था। परिजनों ने पत्नी और बेटी पर जताया था आक्रोश गुरुवार दोपहर मृतक का अंतिम संस्कार उसके गांव में किया गया। मृतक गांव के मंदिर में पूजा करने के साथ खेती भी करता था। आरोपी पिता के बाद परिजनो ने मृतक के ससुराल वालों पर परेशान करने व झूठी रिपोर्ट लिखाने को लेकर थाने में आक्रोश भी जताया था। यहां तक बिना जांच के गिरफ्तार करने पर भी सवाल खड़े किए थे। परिजन झूठी रिपोर्ट लिखाने का आरोप लगाते हुए मृतक की पत्नी और बेटी को अरेस्ट करने की मांग की थी। तब थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने दोनों को हिरासत में लेने की जानकारी दी। पुलिस हिरासत में होने के कारण पत्नी व बेटी भी अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची थी। यहां तक परिजनों ने भी दोनों के आने पर आपत्ति जताई थी। पत्नी, सास व साली पर साजिश की शिकायत अब सामने आया है कि मृतक द्वारा थाने पर फांसी लगाने व उस पर की गई एफआईआर के पहले थाने पर पत्नी, सास, साली और एक पुरुष का नाम लिख झूठी रिपोर्ट करने की योजना बनाकर साजिश का आरोप लगाया था। लेटर में लिखा था कि मेरी बेटी के किसी अज्ञात लड़के से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही थी। मैनें स्वयं देख उसे समझाया। उसके बाद से पत्नी, सास, साली व एक अन्य पुरुष (लेटर में नाम लिखे हैं) साजिश कर मेरे खिलाफ गलत आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करा देंगे। वे लोग मुझे लगातार डराने-धमकाने के साथ जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं, जिससे मुझे अपनी सुरक्षा का गंभीर खतरा महसूस हो रहा है। लेटर में स्पष्ट लिखा था कि मेरी इस सूचना को रिकॉर्ड में लिया जाए। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही यह भी लिखा था कि भविष्य में यदि मेरे खिलाफ कोई झूठी रिपोर्ट दी जाती है तो उसकी निष्पक्ष जांच की जाए। मेरे पूरे परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस लेटर की थाने की सील भी लगी है। साथ ही परिजनों ने भी इस शिकायत लेटर की पुष्टि की है। बेटी का आरोप- मां इलाज कराने गुजरात गई तब पिता ने किया गलत काम पुलिस ने 15 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे नाबालिग बेटी की शिकायत पर पिता के खिलाफ रेप व पॉक्सों एक्ट में केस दर्ज किया था। बेटी के साथ मां भी थाने पहुंची थी। रात करीब 9.40 बजे आरोपी पिता को पुलिस ने अरेस्ट कर थाने लेकर आई थी। बेटी ने रिपोर्ट में बताया था कि वह कक्षा 9 वी तक पढ़ी लिखी है। हम दो बहने है जिसमें बड़ी वह है। घर मम्मी, पापा, बहन तथा दादा दादी रहते है। 11 मार्च 26 को मां उनका इलाज करवाने बडोदरा गुजरात नानी के साथ गई थी। उस दिन घर पर मैं तथा पापा व दादा-दादी थे। उस दिन रात दादा दादी बाहर सोए थे। मैं तथा पापा घर के अंदर सोए थे। मैं पलंग पर सोई थी। पापा नीचे सोए थे। रात 11 बजे से 11.30 बजे के बीच पापा ने लाईट बंद कर दी। मेरे पास आकर सो गए। तो मेरी नींद खुल गई। पापा मेरे साथ गलत हरकते करने लगे। मैने मना किया फिर मै चिल्लाई तो पापा ने जबरजस्ती मेरी इच्छा के विरुद्ध गलत काम बलात्कार लगातार दो बार किया। कहा कि अगर तुने किसी को बताया तो तुझे मार डालुंगा। माता पिता की बदनामी व समाज में बेइज्जती होने के डर से मैनें घटना किसी को नही बताई थी। बाद में हिम्मत कर पुरी घटना मां, नानी व मामा को बताई। पूरे घटनाक्रम की अलग-अलग जांच एसपी अमित कुमार ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी। ज्यूडिशियल जांच के साथ ही पुलिस की जांच भी अलग से होगी। रतलाम शहर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया जांच करेंगे। एफआईआर के पहले मृतक का लेटर भी थाने पर देने की बात सामने आई है। उसकी भी जांच की जाएगी। नाबालिग द्वारा गंभीर आरोप लगाए थे, शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज की। इस मामले से जुड़ी यह खबर पढ़ें… आरोपी ने नाड़े से फंसी लगाकर थाने में दी जान रतलाम के नामली थाने में रेप के एक आरोपी ने हवालात में फांसी लगा ली। मृतक के खिलाफ उसी के 16 साल की बेटी ने रेप का केस दर्ज कराया था। बंदी गृह में फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक नामली थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था। बुधवार शाम मृतक की 16 साल की बेटी ने रेप का आरोप लगाया था। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here