HomeदेशE20 फ्यूल के खिलाफ आम आदमी पार्टी का टाउनहॉल:केजरीवाल बोले- सरकार इसे...

E20 फ्यूल के खिलाफ आम आदमी पार्टी का टाउनहॉल:केजरीवाल बोले- सरकार इसे वापस ले, इस पर चर्चा करेंगे; जिनकी गाड़ियां खराब हुईं वे भी पहुंचेंगे

आम आदमी पार्टी 1 अगस्त को E20 फ्यूल के मुद्दे पर ‘नेशनल टाउन हॉल’ करेगी। पार्टी ने कहा है कि इसकाे जरिए मामले से जुड़े सभी विशेषज्ञों को एक मंच पर लाया जाएगा। इस पर पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि लोग E20 फ्यूल की वजह से भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। गाड़ियां खराब हो रही हैं और माइलेज कम हो रहा है। इससे पहले कि यह मुद्दा एक बड़े आंदोलन का रूप ले ले, प्रधानमंत्री को इसमें हस्तक्षेप कर इसे हल करना चाहिए। भारत में क्यों हो रहा है E20 पेट्रोल का विरोध? भारत में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल के इस मिश्रण (E20) का विरोध हो रहा है। खासकर 2023 से पहले बनी पेट्रोल गाड़ियों के मालिक परेशान हैं। उनका दावा है कि इस फ्यूल से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है, मेंटेनेंस का खर्च बढ़ गया है और इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब हो रहे हैं। टाउन हॉल में शामिल होने की प्रक्रिया AAP ने बताया कि इस टाउन हॉल में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। दिल्ली और आसपास के शहरों के लोग जो व्यक्तिगत रूप से शामिल हो सकते हैं, उन्हें सुबह 11:30 बजे तक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचना होगा। जो लोग दिल्ली से बाहर हैं वे ऑनलाइन जुड़ सकते हैं। इच्छुक लोग साझा किए गए नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेज सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार शाम तक हम उन्हें एक लिंक भेजेंगे, जिसके जरिए वे शनिवार को चर्चा में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ और इस मुद्दे से प्रभावित लोग एक साथ आएंगे। हर किसी को बोलने का मौका मिलेगा और हम सरकार पर E20 नीति वापस लेने का दबाव बनाने के लिए भविष्य की रणनीति भी तैयार करेंगे। पार्टी ने कहा- दो लाख लोगों के साइन केजरीवाल ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ऑनलाइन याचिका शुरू की थी, जिस पर दो लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। शनिवार के कार्यक्रम के बाद, वह प्रधानमंत्री आवास जाकर यह याचिका सौंपेंगे। केजरीवाल बोले- 30 करोड़ गाड़ियों को ‘कबाड़’ बना रही सरकार आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने29 जुलाई को कहा कि मोदी सरकार पर जनता पर जबरन E-20 पेट्रोल थोपने और ऑटोमोबाइल कंपनियों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। उन्होंने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि देश की सड़कों पर 2023 से पहले की बनी लगभग 30 करोड़ गाड़ियां दौड़ रही हैं, जिन्हें मोदी सरकार E-20 पेट्रोल का इस्तेमाल करवाकर कबाड़ बनाने पर तुली हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here