मध्यप्रदेश में पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ 8 IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। डीआईजी विनीत कपूर को DGP के PSO पद से हटाकर साइबर और सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह डीआईजी अवधेश कुमार गोस्वामी को DGP का नया PSO बनाया गया है। इसके साथ ही अवधेश कुमार गोस्वामी को नारकोटिक्स का प्रभार भी सौंपा गया है।पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। DGP के PSO और नारकोटिक्स की जिम्मेदारी बदली 2009 बैच के डीआईजी अवधेश कुमार गोस्वामी को कल्याण एवं लेखा विभाग से हटाकर DGP का PSO बनाया गया है। उन्हें नारकोटिक्स की जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं, 2010 बैच के डीआईजी विनीत कपूर अब साइबर और सामुदायिक पुलिसिंग का काम देखेंगे। PTRI, विसबल और कल्याण विभाग में भी बदलाव 2009 बैच के डीआईजी संतोष सिंह गौर को अजाक से पीटीआरआई भेजा गया है। इसी बैच के डीआईजी तुषार कांत विद्यार्थी को पीटीआरआई से विसबल मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। 2012 बैच के डीआईजी रघुवंश कुमार सिंह अब कल्याण एवं लेखा विभाग का काम देखेंगे। इससे पहले वे पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे। साइबर, प्रशासन और विशेष शाखा में नई जिम्मेदारी 2014 बैच के एआईजी साई कृष्ण थोटा को पुलिस मुख्यालय से एआईजी साइबर बनाया गया है। 2017 बैच के एआईजी पुनीत गहलोद को एआईजी प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, 2019 बैच के एआईजी शशांक को पुलिस मुख्यालय से एआईजी (जी), विशेष शाखा भेजा गया है। ये खबर भी पढ़ें… सागर एसपी पद से हटाए गए IPS अनुराग का इस्तीफा मध्यप्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार को इस्तीफा दिया। इसमें नौकरी छोड़ने की वजह व्यक्तिगत बताई है। सुजानिया करीब 6 महीने पहले सागर SP बनाए गए थे। जहरीली शराब से 22 मौतों के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। चार दिन पहले ही सरकार ने उन्हें पुलिस मुख्यालय (PHQ) में AIG बनाया था।पूरी खबर पढ़ें
