भोपाल का बहुचर्चित ट्विशा शर्मा डेथ मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बुधवार को कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला सुनाया है। मामले पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की पीठ ने कहा- समग्र तथ्यों और परिस्थितियों, आरोपों की प्रकृति और गंभीरता, जांच के दौरान एकत्र की गई सामग्री को देखा गया। मृतका की मृत्यु से ठीक पहले की परिस्थितियों, सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी देखा गया है। महत्वपूर्ण फॉरेंसिक रिपोर्ट और डिजिटल निष्कर्ष रिपोर्ट का इंतजार है। आगे की जांच भी अभी जारी है, कोर्ट ऐसे में आवेदक को जमानत पर रिहा करने के पक्ष में नहीं है। पिछली सुनवाई में क्या-क्या हुआ था पिछली सुनवाई में, गिरिबाला के वकील ने तर्क दिया कि आरोप मुख्य रूप से मृतका के पति (आवेदक के बेटे) के खिलाफ थे और मृतका को आत्महत्या के लिए उकसाने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। जिस पर कि सीबीआई ने जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि आवेदक एक प्रभावशाली व्यक्ति है जिसने पहले मामले की ‘समानांतर जांच’ की थी। भोपाल कटारा हिल्स पुलिस थाने ने मामला दर्ज किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इसे बाद में सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया। भोपाल कोर्ट से मिली थी अग्रिम जमानत गिरिबाला को पहले 15 मई को भोपाल की एक निचली अदालत ने अग्रिम जमानत दी थी। राज्य और मृतका के माता-पिता ने हाई कोर्ट के समक्ष इस आदेश को चुनौती दी, जिसने 27 मई को उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर दी गई। ट्रिमोनियल साइट से हुई थी ट्विशा और समर्थ की मुलाकात ट्विशा और समर्थ की मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट के जरिए जनवरी 2025 में हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर एक्सचेंज किए। इसके बाद फोन पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। अक्टूबर 2025 में समर्थ की मां गिरिबाला सिंह भोपाल में पहली बार ट्विशा से मिलीं। इसके बाद गिरिबाला सिंह, ट्विशा के दिल्ली स्थित घर पहुंचीं और दोनों का रिश्ता तय किया गया। 9 दिसंबर 2025 को दिल्ली में दोनों का विवाह हुआ। शादी के महज पांच महीने बाद 12 मई 2026 को ससुराल में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सास और पति ने पुलिस को बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। विवाह के महीने भर बाद ही होने लगे थे विवाद शादी के महज एक महीने बाद ही ट्विशा और समर्थ के बीच विवाद शुरू हो गए थे। ट्विशा की भाभी का आरोप है कि इंटरकास्ट मैरिज होने के कारण उसे लगातार नीचा दिखाने की कोशिश की जाती थी। इसी वजह से ट्विशा कई बार अपना पक्ष मजबूती से रखती थी। परिजन के मुताबिक, ट्विशा ससुराल में होने वाली प्रताड़ना की जानकारी कॉल और चैट के जरिए परिवार को देती रहती थी। परिवार उसका घर बचाना चाहता था, इसलिए हर बार उसे समझाइश देकर धैर्य रखने की सलाह दी जाती थी। ————————– मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में अब तक क्या-क्या हुआ भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस ने उसके पति समर्थ शर्मा को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। घटना के 10 दिन बाद भी ट्विशा के शव का न तो अंतिम संस्कार हो सका है और न ही दोबारा पोस्टमॉर्टम किया जा सका है। समर्थ के गिरफ्तार होने के बाद अब जल्द ही पुलिस कोई खुलासा कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
