छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू की आज सामूहिक विवाह समारोह में शादी हो रही है। सरकारी शिक्षक से राजनीति में आए दीपेश, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में BPL परिवार की तरुणा साहू के साथ सात फेरे लेंगे। विधायक का कहना है कि योजना के तहत मिलने वाली राशि वे अपने पास नहीं रखेंगे, बल्कि उसे मेधावी छात्राओं की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। सभी दूल्हे ई-रिक्शे से सर्किट हाउस तक पहुंचे। इसके बाद विधायक समेत सभी दूल्हों की बारात बैलगाड़ी से निकली। हल्दी रस्म की तस्वीरें देखिए- विधायक की सामूहिक विवाह समारोह में शादी से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइये…
