मध्यप्रदेश के उमरिया में भाजपा नेता ने युवक को दुकान में बंद कर बेल्ट से पीटा। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बिजली कटौती को लेकर गलत नंबर पर फोन कर दिया था। उन्होंने फोन पर पूछा—“भैया, शादी का प्रोग्राम चल रहा है, लाइट क्यों बंद कर दी?” इतनी सी बात पर आरोपी भड़क गया और युवक को अपने पास बुला लिया। मामला नौराजाबाद में शनिवार रात का है। आरोप नौरोजाबाद नगर उपाध्यक्ष अमित गुप्ता पर है। एसडीओपी एसबी बोहित ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रविवार को केस दर्ज कर लिया है। युवक बोला- घर में शादी का था कार्यक्रम पीड़ित अतुल सोनी ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल की रात उनके घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान इलाके की बिजली चली गई। उन्होंने शिकायत दर्ज कराने के लिए बिजली कंपनी के सब-स्टेशन पर फोन लगाया, लेकिन कॉल गलती से बाजारपुरा निवासी भाजपा नेता अमित गुप्ता के पास लग गया।
दुकान में अंदर ले जाकर पीटा, धमकी दी अतुल के मुताबिक, भाजपा नेता ने मुझे अपने घर के पास बुलाया। जैसे ही मैं वहां पहुंचा, आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसे दुकान के अंदर ले जाकर बेल्ट से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के शरीर पर चोट के निशान हैं। भाजपा नेता बोले-सिर्फ धक्का देकर निकाला वहीं, भाजपा नेता अमित गुप्ता ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि युवक दुकान के बाहर गालियां दे रहा था, जिसे उन्होंने धक्का देकर बाहर कर दिया। उन्होंने युवक के खिलाफ पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। यह खबर भी पढ़ें भाजपा नेता ने युवक के मुंह-छाती पर मारी लात…VIDEO अशोकनगर जिले के चंदेरी क्षेत्र के बड़ेरा गांव में एक भाजपा नेता ने युवक की पिटाई कर दी। नेता गांव का सरपंच भी है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी बली सिंह लोधी गांव के ही बृजकिशोर यादव (34) को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीटते दिखाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर
