HomeदेशAIADMK के 3 बागी विधायकों ने इस्तीफा दिया:TVK नेता से मिले, पार्टी...

AIADMK के 3 बागी विधायकों ने इस्तीफा दिया:TVK नेता से मिले, पार्टी जॉइन करेंगे; फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार को समर्थन दिया था

तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के तीन बागी विधायकों ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले विधायकों में मरगथम कुमारवेल, पी. सत्यभामा और एस. जयकुमार शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने तीनों विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। स्पीकर से मिलने के बाद तीनों विधायक TVK नेता और PWD मंत्री आधव अर्जुना से मिले। कुमारवेल ने कहा कि वे जल्द TVK हेडक्वार्टर में पार्टी जॉइन करेंगे। ये विधायक उन 25 AIADMK विधायकों में शामिल थे जिन्होंने 13 मई को विधानसभा फ्लोर टेस्ट में पार्टी व्हिप के खिलाफ जाकर TVK सरकार के समर्थन में वोट किया था। तीनों इस्तीफों के बाद AIADMK विधायकों की संख्या 47 से घटकर 44 रह गई है। मदुरंथकम, धारापुरम और पेरुंदुरई सीटों पर अब उपचुनाव होंगे। 5 विधायक पलानीसामी खेमे में लौटे, अब 27 MLA तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आए थे। AIADMK 47 सीटें जीती थी। चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद AIADMK नेताओं का गुट दो खेमे में बंट गया। एक गुट AIADMK प्रमुख एडप्पादी पलानीस्वामी का था। दूसरे गुट का नेतृत्व पार्टी नेता सीवी षणमुगम और एसपी वेलुमणि कर रहे थे। षणमुगम और वेलुमणि ने अपने साथ करीब 30 विधायकों के समर्थन का दावा किया। 13 मई के फ्लोर टेस्ट में 25 AIADMK विधायकों ने TVK का साथ दिया। इसी बीच षणमुगम-वेलुमणि गुट के 5 विधायक वापस पलानीसामी के खेमे में लौट आए। इसके बाद पलानीसामी समर्थक विधायकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। 3 विधायकों के इस्तीफे और पांच विधायकों के पलानीसामी खेमे में जाने के बाद, षणमुगम-वेलुमणि खेमे में विधायकों की संख्या 25 से घटकर 17 हो गई है। पलानीस्वामी बोले- यह प्री-प्लांड साजिश AIADMK प्रमुख पलानीस्वामी ने पूरे घटनाक्रम को प्री-प्लांड कॉन्सपिरेसी और हॉर्स ट्रेडिंग करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर पर इस्तीफे स्वीकार किए गए और फर्स्ट फ्लोर पर TVK की सदस्यता दिलाई गई। स्टालिन बोले- TVK हॉर्स-स्पीड से हॉर्स ट्रेडिंग कर रही DMK प्रमुख और पूर्व CM एमके स्टालिन ने कहा कि TVK हॉर्स-स्पीड से हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले TVK ने बहुमत के लिए सहयोगी दलों का समर्थन मांगा, फिर फ्लोर टेस्ट के दौरान AIADMK के बागी गुट का समर्थन हासिल किया और अब विधायकों से इस्तीफा दिलवाकर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कराया जा रहा है। यह खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु में विजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास: 118 वोट चाहिए थे, 144 मिले; AIADMK के 25 बागी विधायक साथ आए, DMK का वॉकआउट तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय की TVK सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। वोटिंग के वक्त सदन में 171 विधायक मौजूद थे। इनमें 144 ने TVK का समर्थन किया। TVK के पक्ष में AIADMK के 25 बागी विधायकों नें भी वोट डाला। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here