Homeमध्यप्रदेशAAP नेता के भांजे का मर्डर...गर्लफ्रेंड से मिलने गया था:प्रेमिका के ससुराल...

AAP नेता के भांजे का मर्डर…गर्लफ्रेंड से मिलने गया था:प्रेमिका के ससुराल वालों ने रात में स्कूल के पीछे पकड़ा; 4-5 लोगों ने जमकर पीटा

मध्य प्रदेश के गुना जिले में AAP नेता और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामसेवक मीणा के भांजे को 4-5 लोगों ने मार डाला। युवक रात में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, तभी महिला के ससुराल वालों ने देख लिया। युवक को पकड़कर जमकर पीटा। मामला चांचौड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गिरीश मीणा (32) के रूप में की गई है, जो तुलसीखेड़ी का रहने वाला था। वह कार से अपने दोस्त कृष्णगोपाल मीणा के साथ गया था। दोस्त आरोपियों से बचकर भाग निकला, जिससे उसकी जान बच गई। ये तस्वीरें देखिए… शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था युवक मृतक के दोस्त कृष्णगोपाल मीणा के मुताबिक, वह अपने दोस्त गिरीश मीणा के साथ अल्टो कार में कोन्याकला गांव पहुंचे। रात में गिरीश अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने स्कूल के पास गया, जबकि कृष्णगोपाल कार में ही बैठा रहा। इसी दौरान चंदू मीना, रामविलास मीना, मनीष मीना और गोविंद मीना मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने गिरीश को पकड़कर गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। कृष्णगोपाल को डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया गया, ताकि वह मदद न कर सके। मौके से भागकर परिजन को दी सूचना इसके बाद कृष्णगोपाल अपनी जान बचाकर मौके से भाग गया। उसने गिरीश के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत डॉक्टर्स ने युवक का इलाज शुरू किया, लेकिन अंदरूनी चोट और मारपीट की वजह से उसकी हालत नाजुक थी। कुछ ही समय में युवक की मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम शनिवार सुबह कराया गया। 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज चांचौड़ा थाना के इंचार्ज SI अरविन्द गौड़ ने बताया कि कृष्णगोपाल मीणा की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी चंदू, रामविलास, मनीष और गोविंद मीणा के खिलाफ धारा 103(1) (हत्या), 296(ए) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ……………………………… यह खबर भी पढ़ें शिवपुरी में आंखों के सामने प्रेमी की हत्या, प्रेमिका ने लगाई फांसी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में प्रेमिका के परिजन ने उसके सामने प्रेमी को मार डाला। मर्डर के तीसरे दिन प्रेमिका ने फांसी लगा ली। युवती प्रेमी की मौत से दुखी थी। परिजन भी ताने मारते थे। इससे परेशान होकर गुरुवार दोपहर सुसाइड कर लिया। मामला कोलारस थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here