Homeमध्यप्रदेशरीवा में 15 घंटे बाद खुला जाम:बेला बायपास पर 15 किलोमीटर तक...

रीवा में 15 घंटे बाद खुला जाम:बेला बायपास पर 15 किलोमीटर तक हजारों वाहन फंसे थे; बीहर नदी का पुल बंद होने से परेशानी

रीवा में बेला बायपास से मैहर टोल प्लाजा तक लगा करीब 15 किलोमीटर का लंबा जाम 15 घंटे बाद खुल गया। बुधवार रात से खड़े हजारों वाहन जाम खुलने से निकल सके। मौके पर पहुंची रीवा और सतना पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। बता दें कि बीहर पुल के क्षतिग्रस्त होने से बुधवार रात 9 बजे से बेला बायपास और उससे जुड़े मार्गों पर जाम लगा था। जाम में फंसे ट्रक चालक लंबे समय तक भूखे-प्यासे इंतजार करते रहे। जाम में फंसे ट्रक चालक मुकेश कुशवाहा ने बताया, “रात से ही खड़े हैं, गाड़ी आगे नहीं बढ़ रही। भूखे-प्यासे इंतजार कर रहे हैं, कोई देखने वाला नहीं है।” वहीं राजेश विश्वकर्मा ने कहा, “पूरी रात यहीं फंसे रहे, सुबह भी हालात वैसे ही हैं। पुलिस तक मौके पर नहीं है, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।” देखिए जाम की 4 तस्वीरें… जानिए आखिर किस वजह से लगा 15 किलोमीटर का जाम खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here