Homeमध्यप्रदेशदो बाइकों की भिड़ंत, छात्र के पैर में लगी चोट:इलाज के बाद...

दो बाइकों की भिड़ंत, छात्र के पैर में लगी चोट:इलाज के बाद ग्वालियर रेफर; मावठा गांव से भितरवार आ रहा था

भितरवार के सहारन गुरुद्वारे के पास सोमवार शाम को दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में 18 साल का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे के बाद भाजपा जिला महामंत्री उदयभान सिंह रावत ने अपनी निजी गाड़ी से घायल छात्र को तुरंत भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। राशन लेकर लौट रहा था छात्र घायल छात्र की पहचान मावठा निवासी दिलीप प्रजापति के रूप में हुई है। दिलीप भितरवार में रहकर पढ़ाई करता है। सोमवार शाम वह अपने गांव से राशन का सामान लेकर अपने कमरे पर लौट रहा था। तभी गुरुद्वारे के पास सामने से आ रहे एक लापरवाह बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। पैर में आई गंभीर चोट टक्कर इतनी तेज थी कि दिलीप सड़क पर गिर पड़ा और उसका पैर टूट गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे शुरुआती इलाज दिया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेज दिया गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here