Homeविदेशईरान से बातचीत करने पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति:आर्मी चीफ ने एयरपोर्ट पर...

ईरान से बातचीत करने पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति:आर्मी चीफ ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया; प्लेन में बच्चों की फोटो रखकर पहुंचा ईरानी डेलिगेशन

ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने के लिए अमेरिकी डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंच चुका है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इसका नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें रिसीव करने आर्मी चीफ आसिम मुनीर एयरपोर्ट पहुंचे।
अमेरिका-ईरान के बीच आज सुबह 8 बजे बातचीत शुरू होने वाली थी लेकिन अब यह दोपहर बाद शुरू होगी। अमेरिका के साथ शांति पर बातचीत के लिए ईरान का डेलिगेशन शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंचा। इसकी अगुआई ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं। प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचे गालिबाफ गालिबाफ ने इस्लामाबाद पहुंचने के बाद एक्स पर एक फोटो शेयर की। इसमें विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें रखी हैं, जिनके साथ उनके खून से सने स्कूल बैग और जूते रखे हैं और फूल भी रखा है। ईरानी शहर मिनाब में जंग के पहले ही दिन 28 फरवरी को एक प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था, जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बच्चे और स्कूल का स्टाफ भी शामिल था। इस हमले का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया गया था। अमेरिका ने कहा कि वे इस हमले की जांच कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे के बड़े अपडेट्स

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here