Homeमध्यप्रदेशचोर के पास मिला 2.20 लाख का गोल्ड नेकलेस:उज्जैन की महाकाल पुलिस...

चोर के पास मिला 2.20 लाख का गोल्ड नेकलेस:उज्जैन की महाकाल पुलिस ने बाइक-स्कूटी समेत 3 वाहन भी किए जब्त

उज्जैन पुलिस ने रविवार को चोरी की अलग-अलग वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन चोरी के वाहन और सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पंवासा थाना पुलिस ने सूने मकानों में चोरी के मामले में फरार चल रहे 19 साल के आरोपी गजा उर्फ गज्जू लोहार को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 2.20 लाख रुपए का सोने का हार मिला है। महाकाल थाना पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों में एक आरोपी को पकड़ा और चोरी की मोटरसाइकिल व स्कूटी बरामद की। इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय भेजा गया है। पंवासा थाना पुलिस के मुताबिक, सूने मकानों में चोरी के दो मामलों का खुलासा पहले ही हो चुका था। तब चोरी की नकदी और सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए थे। इन मामलों में गज्जू उर्फ गजा लोहार फरार चल रहा था। 11 पत्तियों वाला सोने का हार बेचने के दिया
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गरोठ ब्रिज के नीचे खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में गज्जू ने बताया कि कार्तिक बैडवाल ने उसे 11 पत्तियों वाला सोने का हार बेचने के लिए दिया था। उसने यह हार अपने घर में छिपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं, महाकाल थाना पुलिस ने 10 सितंबर को दर्ज वाहन चोरी के दो मामलों में कार्रवाई की। पुलिस ने पंवासा निवासी विशाल उर्फ मयंक कौशल (19) को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की स्प्लेंडर बाइक (MP09AM5169) और होंडा एक्टिवा (MP13ET5577) बरामद की गईं। इन दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए है। आरोपी विशाल को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here