Homeमध्यप्रदेशफायरिंग करने ग्वालियर से मुरैना आए, 3 घायल:रुपयों के लेन-देन मामले में...

फायरिंग करने ग्वालियर से मुरैना आए, 3 घायल:रुपयों के लेन-देन मामले में अभद्रता कर गोलियां चलाईं; MCX कारोबार से जुड़ी घटना

मुरैना जिले के रिठोरा थाना क्षेत्र के बुरवाली गांव में MCX के पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद में घर पर हमला और फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 15 से 20 लोग हथियारों के साथ कल्याण सिंह गुर्जर के घर पहुंचे। यहां पहले गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पहले गाली-गलौज, विरोध किया तो चला दीं गोलियां
जानकारी के मुताबिक, गिरगांव निवासी रामेन्द्र सिंह गुर्जर, विक्की गुर्जर, विश्वनाथ गुर्जर, शिवनाथ गुर्जर समेत करीब 15 से 20 लोग बुरवाली गांव पहुंचे थे। रामेन्द्र सिंह के SAF में आरक्षक होने की जानकारी भी सामने आई है। आरोप है कि आरोपियों ने कल्याण सिंह गुर्जर के घर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग में अजीत गुर्जर, दिलीप गुर्जर और नारायण गुर्जर घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा गया है जहां उनका इलाज जारी बताया जा रहा है। MCX के कारोबार के पैसों को लेकर चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत MCX के कारोबार में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई थी। गिरगांव निवासी विश्वनाथ गुर्जर MCX का काम करता था। वहीं, नारायण सिंह का बेटा पवन उसके यहां नौकरी करता था। इसी कारोबार से जुड़े पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। मामले को सुलझाने के लिए गोहद में समाज की पंचायत भी बुलाई गई थी। हालांकि पंचायत में भी विवाद का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद आरोप है कि विश्वनाथ गुर्जर अपने साथियों के साथ बुरवाली पहुंचा और वहां घर पर हमला कर फायरिंग कर दी। फायरिंग का वीडियो मौके से कारतूस मिले
घटना के बाद फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर हथियारों से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। रिठोरा थाना पुलिस ने मौके से चले हुए कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस वीडियो और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस बोली- वीडियो और मौके से मिले साक्ष्यों की जांच जारी
रिठोरा थाना प्रभारी SI संतोष बाबू गौतम के अनुसार, घटना के बाद फायरिंग का वीडियो सामने आया है और मौके से चले हुए कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान, फायरिंग का कारण और विवाद से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here