Homeदेशबिहार में काल वैशाखी एक्टिव, राजस्थान में अप्रैल में सर्दी:उत्तराखंड-हिमाचल समेत 17...

बिहार में काल वैशाखी एक्टिव, राजस्थान में अप्रैल में सर्दी:उत्तराखंड-हिमाचल समेत 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

उत्तर भारत में एक्टिव 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अप्रैल में भी सर्दी का अहसास हो रहा है। राजस्थान में पिछले 20 दिनों से बदले हुए मौसम के कारण तापमान में 7 डिग्री तक की कमी आई है। बिहार में काल वैशाखी सिस्टम एक्टिव हो गया है। काल बैशाखी एक तरह का अचानक आने वाला तेज़ आंधी-तूफान होता है। यह आमतौर पर अप्रैल–मई (बैसाख महीने) में आता है। इस सिस्टम के एक्टवि होने से 50 से 100kmph की रफ्तार से हवाएं चलती हैं, बारिश-ओले भी गिरते हैं। यह सिस्टम अचानक आता है, और जल्द खत्म हो जाता है। इधर, मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए छत्तीसगढ़ और बिहार समेत 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम, बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। असम और मेघालय में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहेगा। यहां आंधी-बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। हालांकि दक्षिण के राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और और कोस्टल कर्नाटक में उमस भरा मौसम रहेगा। मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: आंधी-बारिश के कारण अप्रैल में भी सर्दी, 5 से ज्यादा शहरों में बारिश राज्य में पिछले कुछ समय से चल रहा आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर धीमा हो गया है। अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप रहने कारण गर्मी बढ़ सकती है। 20 दिन से बदले मौसम के कारण अप्रैल में भी ठंडक का एहसास हो रहा है। दिन का तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री नीचे आ गया है। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: कल से गर्मी का दौर, 5-6°C बढ़ेगा पारा; आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट प्रदेश में 10 अप्रैल से तेज गर्मी का दौर शुरू होगा। तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: मेरठ-सहारनपुर में ओले गिरे, आज 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट प्रदेश के 41 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बुधवार देर शाम बरेली-हरदोई समेत 6 शहरों में ओले गिरे। मेरठ और सहारनपुर में सड़कों और खेतों में ओले की सफेद चादर जैसी नजर आई। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: काल वैशाखी एक्टिव,19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60kmph की रफ्तार से चलेगी हवा बिहार में प्री-मानसून का सबसे खतरनाक सिस्टम ‘काल वैशाखी’ एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60kmph की रफ्तार से हवाएं चलने, बिजली और ओले गिरने की आशंका है। हालांकि, 10 अप्रैल के बाद से फिर से मौसम ठीक हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here