Homeदेशपवन खेड़ा ने तेलंगाना HC में अग्रिम जमानत अर्जी दी:एक दिन पहले...

पवन खेड़ा ने तेलंगाना HC में अग्रिम जमानत अर्जी दी:एक दिन पहले असम पुलिस ने दिल्ली आवास पर छापेमारी की; कहा – हिमंता ने मुझ पर पुलिस छोड़ी

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी ने उनके खिलाफ FIR करवाई है। दरअसल खेड़ा ने 5 अप्रैल को हिमंता की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था। इसके दो दिन बाद मंगलवार को असम पुलिस ने दिल्ली में पवन खेड़ा के घर छापा मारा। हालांकि उस वक्त पवन हैदराबाद में थे। पुलिस उनके घर से कुछ दस्तावेज ले गई। पवन ने छापेमारी पर एक वीडियो जारी किया और कहा- असम पुलिस के100 पुलिसकर्मी उनके घर में घुस गए। पुलिस उनके घर से बहन की फोटो ले गई। इसके अलावा लैपटॉप और आईपैड भी जब्त किए गए असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह उन पर पुलिस छोड़कर डराने की कोशिश कर रहे हैं। 5 अप्रैल- खेड़ा के 2 आरोप, पूछा- ₹52 हजार करोड़, तीन पासपोर्ट कहां से आए बुधवार को जारी वीडियो में खेड़ा ने फिर से कहा की मेरे सारे दावे सही हैं। ‘स्टेट ऑफ वयोमिंग’ और ‘यूनाइटेड किंगडम’ की सरकारी वेबसाइटों के मुताबिक नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) खत्म होने के बाद रिनिकी भुयान शर्मा का नाम ‘मैनेजर’ और ‘ऑथोराइज्ड मेंबर’ के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि उस वेबसाइट पर मौजूद स्क्रीनशॉट के मुताबिक, निनिकी की राष्ट्रीयता ‘एंटीगुआ एंड बारबुडा’ है और उन्होंने निवेश के माध्यम से नागरिकता प्राप्त की है। 6 अप्रैल: हिमंता बोले- हमने प्रापर्टी के असली मालिक का पता लगाया हिमंता ने सोमवार को दुबई में फ्लैट होने के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि हमने उन दो दुबई अपार्टमेंट के असली मालिकों का पता लगा लिया है, जिनका जिक्र कांग्रेस ने किया है। ये फ्लैट मोहम्मद अहमद और फातिमा सुलेमान के हैं। कांग्रेस ने ये दस्तावेज एक वेबसाइट Scribd से चुराए थे। हमने इस तरह इनका पता लगाया है। आप भी फोन पर देख सकते हैं। इससे पहले पांच अप्रैल को हिमंता ने पवन खेड़ा की कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद ही X पर पर पोस्ट किया था कि उनके दिखाए गए दस्तावेजों में नाम की स्पेलिंग, फोटो और पासपोर्ट विवरण जैसी कई गंभीर गलतियां हैं, जो साफ तौर पर इनके फर्जी और डिजिटल छेड़छाड़ होने का सबूत हैं। इन मनगढ़ंत दस्तावेजों के आधार पर झूठ फैलाने के लिए पवन खेड़ा को जेल जाना होगा और सच्चाई की जीत होगी। ——————————————– खड़गे ने गुजरातियों पर दिए बयान पर खेद जताया:केरलम में गुजरातियों को अनपढ़ कहा था: दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को गुजरातियों से जुड़े विवादित बयान पर खेद जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि मेरे बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया। मैं शब्दों पर खेद व्यक्त करता हूं। पूरी खबर पढ़ेंं…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here