Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में बाइक सवार को डंपर ने कुचला, मौत:ऊपर से गुजरे डंपर...

ग्वालियर में बाइक सवार को डंपर ने कुचला, मौत:ऊपर से गुजरे डंपर के पहिए, सड़क पर बिखर गए शरीर के ऑर्गन, लकड़ी से समेटे

ग्वालियर में मंगलवार शाम को एक बाइक सवार को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। डंपर की टक्कर लगने से सड़क पर गिरे युवक के ऊपर से दो बार डंपर का पहिया गुजर गया। इतने जोर से डंपर ने बाइक सवार को रौंदा कि मृतक के पेट के अंग तक सड़क पर बिखरे पड़े थे। सड़क पर खाल तक चिपक गई थी। लोगों ने लकड़ी की सहायता से सड़क पर दूर-दूर तक बिखरे अंगों को समेटकर शव के पास एकत्रित किया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। घटना मोतीझील रोड, बहोड़ापुर की है। 24 वर्षीय बाइक सवार विपिंद्र सिंह चौहान उत्तर प्रदेश के जालौन का रहने वाला था। वह ग्वालियर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह बहोड़ापुर के आसपास ही किराए पर रहता था। मंगलवार शाम वह ड्यूटी कर वापस लौट रहा था। अभी वह मोतीझील पहाड़िया रोड पर पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर (नंबर MP07 GA 7240) के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार को चपेट में ले लिया। डंपर की टक्कर से बाइक सवार आगे गिरा और उसके ऊपर से डंपर के आगे व पीछे दोनों पहिए गुजर गए। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा इतना दर्दनाक था कि घायल बाइक सवार के पेट का कुछ हिस्सा सड़क पर ही चिपक गया था। पेट व मुंह से कुछ अंग बाहर आ गए थे। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया, जबकि चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।
लोगों का कहना है कि डंपर से इस तरह बाइक सवार कुचला गया कि शरीर के चिथड़े सड़क पर बिखरे पड़े थे। पहले शव पर चादर डाली, फिर लकड़ी की सहायता से बिखरे हुए शरीर के टुकड़ों को समेटकर एकत्रित किया गया। आसपास कहीं भी CCTV कैमरे नहीं लगे हैं, जिस कारण घटना का वीडियो पुलिस को नहीं मिल पाया। सीएसपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया एक बाइक सवार को डंपर ने अपनी चपेट में लिया, जिसमें युवक की मौत हो गई। कुछ लोगों ने चक्काजाम का प्रयास किया था, लेकिन समय पर उन्हें समझा दिया गया। डंपर को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here