Homeमध्यप्रदेशइंदौर में मैनेजमेंट की प्रोफेसर को 40 बार किया कॉल:पति ने सिर...

इंदौर में मैनेजमेंट की प्रोफेसर को 40 बार किया कॉल:पति ने सिर दीवार में दे मारा, गला दबाया; बोला- बात नहीं मानी तो जिंदा नहीं छोड़ूंगा

इंदौर में एक निजी कॉलेज में मैनेजमेंट प्रोफेसर महिला का सिर उसके पति ने दीवार पर दे मारा। गला पकड़कर कहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो जिंदा नहीं छोड़ेगा। पति की हरकत से नाराज महिला ने घर छोड़ दिया था। इसके बाद उसने 40 बार कॉल किया। जब फोन रिसीव नहीं हुआ तो उसने उसे ढूंढकर यह हरकत की है। कनाड़िया पुलिस ने प्रोफेसर की शिकायत पर आरोपी पति शुभम राठौर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रोफेसर ने कुछ दिन पहले पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत दी थी कि उसका शुभम से पिछले 4 साल से प्रेम संबंध था। दोनों ने मई 2024 में शादी कर ली थी। शादी के बाद शुभम उससे लगातार पैसों की मांग करने लगा और उसकी सैलरी पर भी नजर रखने लगा। 16 अक्टूबर 2024 को उसने महिला के साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत महिला ने सखी वन स्टॉप सेंटर में भी की थी। इसके बाद वह डर के कारण उससे अलग रहने लगी। हरकतों के कारण दोबारा छोड़ना पड़ा घर महिला ने बताया कि काउंसलिंग के बाद दोनों फिर साथ रहने लगे, लेकिन शुभम की हरकतों के कारण महिला को दोबारा घर छोड़ना पड़ा। 12 मार्च को शुभम ने उसे कॉल कर लोकेशन मांगी, लेकिन महिला ने मोबाइल बंद कर लिया, क्योंकि पति ने पहले ही उसका नंबर ब्लॉक कर रखा था। इसके बाद उसने लगातार करीब 40 बार कॉल किए। आरोप है कि बाद में शुभम उसे ढूंढते हुए उसके घर पहुंच गया। रात में उसने महिला का गला पकड़ लिया और जान से मारने की नीयत से उसका सिर दीवार में दे मारा। इसके बाद हाथ-मुक्कों से मारपीट की और सैलरी व एटीएम कार्ड देने की धमकी दी। उसने कहा कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। धमकी दी की हत्या कर दूंगा या जला देगा इसके बाद शुभम ने तलाक की बात करते हुए महिला को धमकी दी कि वह कभी भी उसकी हत्या कर सकता है या उसे जला देगा। घटना के बाद प्रोफेसर महिला ने अपनी सहेली को पूरी जानकारी दी। शुभम की इन हरकतों से डरकर पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे आरोपी बनाया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here