Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में तीन मंजिला मकान गिरा, LIVE VIDEO:महाकाल मंदिर जाने वाले मार्ग...

उज्जैन में तीन मंजिला मकान गिरा, LIVE VIDEO:महाकाल मंदिर जाने वाले मार्ग पर हादसा; लोगों की सूझबूझ से बचीं कई जानें

उज्जैन के गेबी हनुमान क्षेत्र में सोमवार शाम एक तीन मंजिला मकान अचानक गिर गया। घटना का LIVE वीडियो सामने आया है। यह मार्ग महाकाल मंदिर जाने वाला प्रमुख रास्ता है। समय रहते रहवासियों ने आवाजाही रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जिस जगह मकान गिरा, वहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोपाल मंदिर, शिप्रा नदी और महाकाल मंदिर की ओर जाते हैं। शाम से ही मकान झुक रहा था, यह देख लोगों ने रास्ता बंद करा दिया। करीब 7 बजे मकान गिर गया। अगर ट्रैफिक चालू रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मकान गिरने की चार तस्वीरें देखिए पोकलेन मशीन से तोड़फोड़ से हादसा शाम करीब 6 बजे से मकान की स्थिति खराब होने लगी थी। स्थानीय लोगों को खतरे का अंदेशा हुआ और उन्होंने तुरंत एहतियात के तौर पर सड़क खाली करा दी। मकान मालिक मनोज भावसार और अली अजगर सहित रहवासियों का आरोप है कि पोकलेन मशीन से चल रही तोड़फोड़ के चलते हादसा हुआ। साथ ही, एक महीने से नींव में पानी भरने की शिकायत भी की जा रही थी। नगर निगम बोला- सुरक्षा के साथ गिराया नगर निगम का कहना है कि ढाबा रोड पर मार्ग चौड़ीकरण के तहत जर्जर भवन को सुरक्षा के साथ हटाया जा रहा था। पूरी कार्रवाई अधिकारियों की निगरानी में और बैरिकेडिंग के साथ की गई। सीएसपी के मुताबिक, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद है। यह खबर भी पढ़ें इंदौर में खुले चेंबर में युवक गिरा,VIDEO इंदौर के कुशवाह नगर इलाके में सोमवार रात एक युवक खुले चेंबर में गिर गया। अचानक हुई घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे देख लिया और तुरंत बाहर निकाल लिया। घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here