Homeमध्यप्रदेशTET पर सरकार सुप्रीम कोर्ट में दायर करेगी पुनर्विचार याचिका:बालाघाट में शिक्षा...

TET पर सरकार सुप्रीम कोर्ट में दायर करेगी पुनर्विचार याचिका:बालाघाट में शिक्षा मंत्री बोले- शिक्षक चिंता न करें; अटल उद्यान में किया प्रतिमा का अनावरण

मध्यप्रदेश सरकार शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने जा रही है। सोमवार को बालाघाट दौरे पर पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर विधि विभाग याचिका की तैयारी कर रहा है। मंत्री ने कहा कि जो शिक्षक पुराने भर्ती नियमों के तहत नियुक्त हुए हैं, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। विधि विभाग कर रहा याचिका की तैयारी शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार ने केवल सर्वोच्च न्यायालय के पुराने निर्देशों का पालन किया था, लेकिन अब सरकार वापस अपना पक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठन इस विषय में निचले स्तर तक कर्मचारियों के बीच फैले संदेह को दूर करें। सरकार का तर्क है कि टीईटी लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षक तय भर्ती नियमों का पालन कर सेवा में आए थे। अटल उद्यान में किया प्रतिमा का अनावरण प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बालाघाट स्थित अटल उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। यह कार्यक्रम भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस दौरान सांसद भारती पारधी, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल हुए मंत्री ने मलाजखंड के बंजर टोला में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ‘बेल तालाब’ के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश का कर्मचारी और शिक्षक सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। मंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि सरकार सुप्रीम कोर्ट से उनके हितों की रक्षा का आग्रह करेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here