Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में नाबालिग ने डाॅग पर चढ़ाई कार:लोगों ने विरोध किया तो...

जबलपुर में नाबालिग ने डाॅग पर चढ़ाई कार:लोगों ने विरोध किया तो पिता ने धमकाया, पुलिस ने जांच की शुरू

जबलपुर में मुस्काना प्लाजा के पास जेडी कॉलोनी में एक नाबालिग ने कार से स्ट्रीट डॉग को रौंद दिया। घटना में डॉग के चारों पैर टूट गए। शुक्रवार रात घटना की जानकारी मिलने पर डॉग लवर विजय नगर थाने पहुंचे और कार मालिक व उसके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि घायल डॉग का इलाज कराने के लिए कहने पर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने गाली-गलौज की। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर विजय नगर थाना पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। डॉग के चारों पैर टूटे जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर की रात 10 बजकर 13 मिनट पर कॉलोनी में रहने वाले भरत सोनी का नाबालिग बेटा कार लेकर अपार्टमेंट के गेट से बाहर निकला। इस दौरान कार की चपेट में आने से स्ट्रीट डॉग गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर डॉग का इलाज कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भरत का बेटा जब कार अपार्टमेंट से बाहर निकाल रहा था, तब उसे गेट के पास स्ट्रीट डॉग बैठे होने की जानकारी देकर सावधानी से कार निकालने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद यह घटना हो गई। माफी मांगने की जगह लोगों को धमकाया स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद भी भरत सोनी और उनके परिवार वालों ने माफी मांगने के बजाय वहां रहने वाले लोगों को धमकाया और गाली-गलौज की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। शुक्रवार को विजय नगर थाने पहुंचे स्थानीय लोगों और डॉग लवर ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित पक्ष ने घायल डॉग का इलाज कराने के बजाय विवाद करते हुए गाली-गलौज की। इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और छीना-झपटी के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायत के साथ ही फुटेज भी सौंपे गए विजय नगर थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने भरत सोनी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। शिकायत के साथ कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे गए हैं। फुटेज और शिकायत के आधार पर जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here