राजगढ़ जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एक 35 वर्षीय महिला जीरापुर थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि नर्मदेश्वर कॉलोनी निवासी मुकेश पिता रामप्रताप दांगी उसे भंडावद रोड स्थित जंगल की ओर ले गया। आरोप है कि 31 मार्च की रात करीब 10 बजे से 1 अप्रैल की रात करीब 2 बजे के बीच आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती तीन बार दुष्कर्म किया। चुप रहने की धमकी दी
पीड़िता के अनुसार घटना के दौरान आरोपी लगातार उसे धमकाता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की बात कहता रहा। डर और सदमे के कारण वह तुरंत किसी को कुछ नहीं बता सकी, लेकिन एक दिन बाद गुरुवार को महिला हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी को गिरफ्तार किया
महिला की शिकायत पर जीरापुर पुलिस ने आरोपी मुकेश दांगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2), 87 और 351(3) के तहत प्रकरण क्रमांक 100/2026 दर्ज किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
