Homeछत्तीसगढ़महिला की सिर कुचलकर हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल:अंबिकापुर में रिंग...

महिला की सिर कुचलकर हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल:अंबिकापुर में रिंग रोड किनारे मिला शव; रेप के बाद मर्डर की आशंका

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक अधेड़ महिला की सिर कुचलकर हत्या हुई है। मृतका के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद किसी ने उसे मार डाला। शुक्रवार सुबह रिंग रोड किनारे मिले शव को पुलिस कब्जे में लेकर जांच कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शव में गले में धारदार हथियार के निशान और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। हालांकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जांच में CCTV में महिला किसी अन्य के साथ आते दिखी है, जिसकी जांच की जा रही है। घटना से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के अनुसार, शहर के महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे स्थित झोपड़ीनुमा मटन की दुकान है। जहां शुक्रवार (3 अप्रैल) सुबह एक अधेड़ उम्र की महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। स्थानीय लोगों ने देखा तो थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसपी राजेश अग्रवाल, एएसपी अमोलक सिंह, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। जहां देखा गया कि महिला के गले में धारदार हथियार के निशान थे, वहीं उसका सिर भी कुचला हुआ था। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। जांच के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दरिंदगी के बाद हत्या की गई। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को भी बुरी तरह कुचल दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा शव पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। ………………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रेप कर 11 साल की लड़की को कुल्हाड़ी से काटा: खेत में फटे कपड़ों संग मिली लाश, सल्फी लेने आने वाले युवक ने हत्या की छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 11 साल की नाबालिग से रेप-मर्डर का मामला सामने आया है। 31 दिसंबर की शाम आरोपी युवक नाबालिग को अपने साथ खेत ले गया, वहां उसने दुष्कर्म किया फिर लड़की किसी को बता ना दें इस डर से खेत में रखे कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here