Homeछत्तीसगढ़एक ही पेड़ पर लटकता मिला 2 दोस्तों का शव:कोरबा में घर...

एक ही पेड़ पर लटकता मिला 2 दोस्तों का शव:कोरबा में घर से घूमने की बात कहकर निकले थे; पावर-प्लांट में करते थे काम

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार सुबह दो दोस्तों के शव एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार दोपहर से घूमने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। मामला मामला बालको थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक युवकों नाम प्रमोद कंवर (27) और अमित माथुर है, जो कि बेलाकछार गांव के रहने थे और बालको पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में काम करते थे। दोनों शादीशुदा थे। हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि इससे पहले रायगढ़ में भी दोनों दोस्तों शराब पार्टी करने के बाद एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घूमने की बात कहकर निकले थे बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से प्रमोद कंवर और अमित माथुर काम पर नहीं जा रहे थे। प्रमोद बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अमित के घर पहुंचा। इसके बाद दोनों घूमने जाने की बात कहकर निकले, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। परिजनों ने की खोजबीन, लेकिन नहीं मिला सुराग ऐसे में अमित के परिजनों कॉल कर संपर्क करने की कोशिश, लेकिन कॉल नहीं लगा। पहले उन्हें लगा कि अमित आसपास दोस्तों के साथ होगा। काफी समय बीत जाने और घर न पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर उनकी खोजबीन की। जंगल की ओर जा रहे ग्रामीणों ने देखी लाश लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर पेड़ पर लटके हुए युवकों पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने फौरन मामले की जानकरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भिजवाया उन्होंने युवकों की पहचान प्रमोद और अमित के रूप में की। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में बालको थाना पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों युवकों की लाश कपड़े से लटकते मिली, पंचनामा कर पीएम के भेजा गया है। मामले जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की जांच की जाएगी। ……………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर मिली लाश: एक ही साड़ी के अलग-अलग छोर पर झूलते मिले 2 दोस्त, हत्या या खुदकुशी,जांच जारी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पेड़ पर 2 दोस्तों की लाश मिली है। दोनों ने एक दिन पहले बर्थडे सेलिब्रेट किया और जमकर शराब पी। अगले दिन सुबह एक ही साड़ी के फंदे पर दोनों लटकते नजर आए। उन्होंने खुदकुशी की है या ये हत्या है, अभी पता नहीं चल सका है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here