ग्वालियर में साइबर ठगों ने ग्वालियर में एक बैंक कर्मचारी से 1.26 लाख रुपए की ठगी कर ली। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता खुद ग्राहकों को ओटीपी साझा न करने की सलाह देती हैं, लेकिन फर्जी क्रेडिट कार्ड कंपनी के कॉल में फंस गई। सिरोल थाना क्षेत्र की नेहा शर्मा, जो मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक, थाटीपुर में पदस्थ हैं, के मोबाइल पर 12 जनवरी 2026 को सुबह करीब 10:45 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली महिला ने खुद को क्रेडिट कार्ड कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट जल्द एक्सपायर होने वाले हैं, जिन्हें रिडीम कराया जा सकता है। बैंक कर्मचारी ने ठग को दे दिया ओटीपी
नेहा शर्मा ने रिडीम की सहमति दे दी। इसके बाद कॉल करने वाली महिला ने ओटीपी भेजा, जिसे नेहा ने शेयर कर दिया। ठगों ने तुरंत AU बैंक के क्रेडिट कार्ड से 29,003 रुपए और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 97,420 रुपए निकाल लिए। कुल मिलाकर 1.26 लाख रुपए की ठगी हो गई। बैंक से कॉल आने पर ठगी का अहसास
कुछ देर बाद AU बैंक से नेहा के पास कॉल आया, जिसमें ट्रांजेक्शन की पुष्टि मांगी गई। नेहा ने इनकार किया, और बैंक ने तुरंत उनका कार्ड ब्लॉक कर दिया। एक्सिस बैंक खाते की जांच में 97,420 रुपए का अनधिकृत ट्रांजेक्शन सामने आया। बैंक ने बताया कि यह ओटीपी आधारित ट्रांजेक्शन था। साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत
घटना के बाद नेहा ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मामला ई-जीरो FIR दर्ज होने के बाद सिरोल थाना पुलिस को ट्रांसफर किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि ठगी की रकम किन खातों में ट्रांसफर हुई। यह खबर भी पढ़ें
साइबर लिटरेसी- क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर फ्रॉड:ठगी के तरीके पहचानें बीते कुछ दिनों में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। ठग खुद को बैंक अधिकारी बताकर फोन करते हैं, भरोसा जीतते हैं और फिर लिंक, ओटीपी या कार्ड डिटेल लेकर आपका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं। पढ़ें पूरी खबर
