पांढुर्णा शहर के सिविल लाइन इलाके में बुधवार रात भीषण आग लग गई। घटना के दौरान दो गैस सिलेंडरों में धमाके हुए, जिससे तीन मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए और आधे शहर की बिजली बंद करनी पड़ी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। यह हादसा रात करीब 10 बजे लक्षण बिनझड़े, लाजवंती मोहबे और ललिता हापसे के मकानों में हुआ। एक सिलेंडर के फटने के बाद आग तेजी से फैल गई और आसपास के दो अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित बोले- घर का पूरा सामान जल गया पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें घर का सामान निकालने का मौका नहीं मिला। घरों में खड़ी स्कूटी समेत सभी घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। हालांकि, सभी लोग समय रहते घरों से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। देखिए तस्वीरें 40 मिनट मशक्क्त के बाद आग पर पाया काबू घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की भयावहता को देखते हुए बिजली कंपनी ने एहतियातन आधे शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता और मुआवजा देने की मांग की है। परिवार डीजल लेने गया था पेट्रोल पंप पीड़िता पार्वती बिझाड़े ने अपने घर में लगी आग और हुए नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “मैं अपने बच्चों के साथ पेट्रोल पंप पर डीजल और दुकान का सामान लेने गई थी। तभी मोहल्ले से किसी का फोन आया कि घर में आग लग गई है। जब तक मैं वापस लौटी, मेरा पूरा घर जलकर राख हो चुका था। उस वक्त घर में कोई नहीं था, इसलिए पूरा परिवार सुरक्षित था। आग में अनाज, कपड़े और जरूरी कागजात के साथ-साथ मोटरसाइकिल, स्कूटी और कार भी जल गई। घर का सारा सामान और गैस सिलेंडर तक खाक हो गया। हम गन्ने की गाड़ी के लिए डीजल लेने गए थे क्योंकि सुना था कि पेट्रोल और डीजल मिलना बंद होने वाला है, इसलिए हमने 15 लीटर डीजल ले आए थे।” यह खबर भी पढ़ें 1. इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान घर जला, 8 मौतें इंदौर में इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर… इंदौर ईवी हादसे में जले शव के टुकड़े मिले दौर में ईवी हादसे के सातवें दिन (मंगलवार को) घर से बॉडी पार्ट्स मिले हैं। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस को अनुमान है कि ये मासूम तनय के हो सकते हैं। वहीं, घर में अवैध रूप से रखे 12 से ज्यादा गैस सिलेंडर मिलने के बाद खाद्य विभाग भी जांच की तैयारी में है। पढ़ें पूरी खबर
