Homeमध्यप्रदेशभोपाल के वकील की पत्नी-बेटी पर हमले का VIDEO:दावा- घर में घुसकर...

भोपाल के वकील की पत्नी-बेटी पर हमले का VIDEO:दावा- घर में घुसकर साले ने तोड़ा दरवाजा, बाथरूम में छिपकर खुद को बचाया

भोपाल के जिला कोर्ट में वकील अनंत संजर पर उनके साले विद्युत भटनागर ने मंगलवार को हमला कर दिया था। आरोपी ने जज के सामने ही धमकी दी और झूमाझटकी में शर्ट के बटन तोड़ दिए। इस बीच एक पुराना वीडियो भी सामने आया है। इसमें एडवोकेट की पत्नी और बेटी दहशत में नजर आ रही हैं। यह वीडियो करीब एक मिनट का है। घटना लगभग चार से पांच महीने पुरानी बताई जा रही है। दैनिक भास्कर से बातचीत में अनंत संजर ने बताया कि उस समय मेरी पत्नी अपने मायके गई हुई थीं। इसी दौरान मेरे साले विद्युत भटनागर ने घर के बाहर हंगामा कर दिया। दरवाजे को जोर-जोर से पीटते हुए धमकियां दीं। अनंत संजर के मुताबिक, पत्नी अपने मायके में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गई थीं। वहां आरोपी ने गाड़ी को लेकर विवाद किया, फिर घर के अंदर जबरन घुसकर दरवाजा तोड़ दिया। डर के कारण मेरी पत्नी, बेटी और आरोपी की पत्नी बाथरूम में छिप गई थीं, लेकिन वहां भी घुसकर उनके साथ मारपीट की गई। कमरे के अंदर सहमी दिखीं पत्नी-बेटी वीडियो में एक कमरे के अंदर अनंत संजर की पत्नी और उनकी छोटी बेटी सहमी हुई दिखाई देती हैं। बाहर से दरवाजा जोर-जोर से पीटने की आवाज लगातार सुनाई देती है। अनंत के मुताबिक, दरवाजा पीटने वाला उनका साला ही था, जो गुस्से में चिल्ला भी रहा था। डर के माहौल में मां-बेटी की आवाजें साफ सुनाई देती हैं, जिसमें वे मदद की गुहार लगाते हुए ‘बचाओ-बचाओ’ कहती नजर आती हैं। देखिए 3 तस्वीरें… अनंत का दावा- पहले ही की थी शिकायत अनंत संजर ने बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने कोलार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उस दौरान भी उनकी पत्नी, बेटी और साले की पत्नी के साथ मारपीट की गई थी। हमने हर बार कानून का सहारा लिया है और इस मामले में भी पहले शिकायत की जा चुकी है। अब जो ताजा घटना कोर्ट में हुई है, उसके बाद फिर से कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह खबर भी पढ़ें… जज के सामने पूर्व BJP सांसद के बेटे को पीटा भोपाल में जिला कोर्ट में पूर्व भाजपा सांसद के बेटे पर हमला हो गया। आरोपी ने उन्हें थप्पड़ मारे और कपड़े खींचे। आरोपी उनका सगा साला है। जज के सामने ही धमकी दी गई और झूमाझटकी में उनकी शर्ट के बटन टूट गए। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here