Homeमध्यप्रदेशमनावर में दो जजों के सूने घरों में चोरी:सीसीटीवी में दिखे बदमाश,...

मनावर में दो जजों के सूने घरों में चोरी:सीसीटीवी में दिखे बदमाश, नकदी और चांदी के जेवर ले गए

मनावर के सिंघाना मार्ग पर स्थित रुक्मिणी रेजिडेंसी कॉलोनी में दो जजों के सूने मकानों के ताले टूट गए। चोरों ने नकदी और चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मंगलवार को कोर्ट के कर्मचारी विजय चौहान ने बताया कि जज अभिषेक सोनी छुट्टी पर बाहर गए हुए थे। उन्हें अपने मोबाइल पर सीसीटीवी के जरिए घर में चोरी होने का पता चला। जब विजय मौके पर पहुंचे, तो देखा कि ताले टूटे थे और सारा सामान फैला पड़ा था। अलमारी से 4,000 रुपए गायब थे। फुटेज के मुताबिक, दो चोर रविवार रात करीब 12 बजे घर में घुसे थे। एक ही रात में दो घरों में लगाई सेंध अभी विजय चौहान पहले जज के घर पर ही थे कि तभी दूसरे जज लोकेंद्र सिंह का भी फोन आ गया। उन्होंने बताया कि उनके घर में भी चोरी हुई है। वे भी छुट्टी पर बाहर थे। उनके यहां से दो जोड़ी चांदी की पायल, कुमकुम की डिब्बी और चांदी का पेन चोरी हुआ है, जिनकी कीमत करीब 7,000 रुपए है। बाकी सामान का पता उनके लौटने के बाद ही चलेगा। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस मनावर पुलिस ने दोनों चोरियों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगा रही है। कॉलोनी में जजों के घर चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here