इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने 34 वर्षीय महिला और उसके दो बच्चों को सोमवार को बरामद कर लिया। आरोपी विनय कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह बिहार के बनवारीपुर का रहने वाला है। महिला उसकी पड़ोसी थी और दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। बाद में वह महिला को अपने साथ ले गया। 1100 KM दूर की 3 बार मिली सूचना टीआई तारेश सोनी के अनुसार, महिला और उसके बच्चों को आरोपी के कब्जे से छुड़ाने के लिए पुलिस ने 6 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तय की। टीम करीब 1100 किलोमीटर दूर बिहार के जैतीपुर में तीन बार सूचना के आधार पर पहुंची, लेकिन वहां वे नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय मुखबिरों से संपर्क कर विनय कुमार के बारे में जानकारी जुटाई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महिला और बच्चों को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रखे हुए है। इसके बाद एक टीम को तुरंत वहां भेजा गया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला को एक माह पहले ले गया था विनय कुमार करीब एक माह पहले महिला को झांसे में फंसाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद वह उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। महिला के पति ने लसूड़िया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग बच्चों के शामिल होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस का मुख्य उद्देश्य दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद करना था। इंदौर लौटने के बाद महिला ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
