Homeमध्यप्रदेशदेवास बायपास के पंपों पर पेट्रोल की कमी:पंप पर 15 दिन से...

देवास बायपास के पंपों पर पेट्रोल की कमी:पंप पर 15 दिन से सप्लाई ठप; युद्ध के असर और एडवांस भुगतान शर्त से दिक्कत

देवास में खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोल पंपों पर ईंधन की समस्या उत्पन्न हो गई है। शहर के बाहरी क्षेत्र देवास बायपास पर स्थित दो पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टोल टैक्स के समीप स्थित कटारे फिलिंग स्टेशन पर पिछले लगभग 15 दिनों से डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति बाधित है। हालांकि, यहां सीएनजी वाहनों के लिए उपलब्ध है। वहीं, शंकरगढ़ बायपास स्थित रुक्मणी फ्यूल स्टेशन पर उपभोक्ताओं को केवल डीजल दिया जा रहा है, पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। दोपहिया वाहन चालकों को पैदल लौटना पड़ा
इस स्थिति से दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से समस्या हो रही है। एक दोपहिया वाहन चालक चेतन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ देवास से बायपास आए थे, लेकिन पेट्रोल न मिलने के कारण उन्हें अपना वाहन पैदल लेकर चलना पड़ा। कटारे फिलिंग स्टेशन के मैनेजर कृष्णा ने बताया कि कंपनी पहले क्रेडिट पर ईंधन देती थी, लेकिन अब युद्ध के चलते उत्पाद की कमी के कारण कंपनी एडवांस भुगतान की मांग कर रही है। इस वजह से पंप पर पिछले करीब 15 दिनों से डीजल-पेट्रोल उपलब्ध नहीं है, केवल सीएनजी मिल रही है। रुक्मणी फिलिंग स्टेशन के कर्मचारियों ने भी पुष्टि की कि उनके पंप पर फिलहाल डीजल पर्याप्त मात्रा में है, लेकिन पेट्रोल कल से उपलब्ध नहीं है। स्टॉक करने से भी समस्या
जानकारों का मानना है कि इन दिनों उपभोक्ता जरूरत से ज्यादा डीजल-पेट्रोल का स्टॉक कर रहे हैं, जिससे भी कुछ पंपों पर समस्या आ रही है। हालांकि, शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। इसके विपरीत, लक्की फ्यूल स्टेशन नायरा के मैनेजर अरुण पाठक ने बताया कि उनके यहां डीजल-पेट्रोल की पर्याप्त खपत हो रही है और कंपनी से माल भी पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है। वे सभी उपभोक्ताओं को डीजल-पेट्रोल उपलब्ध करवा रहे हैं। सप्लाई से पहले पेमेंट के कारण आई दिक्कत पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है। स्टॉक भरा पड़ा है। कुछ पेट्रोल पंपों के संचालकों को सप्लाई के पहले भुगतान में दिक्कत के कारण पेट्रोल मिलने में समय लग रहा है। सिंह ने बताया कि कंपनियों ने फिलहाल भुगतान होने के बाद ही पेट्रोल-डीजल की सप्लाई शुरू की है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here