Homeमध्यप्रदेशनर्मदा-बेतवा समेत 4 प्रमुख नदियों पर होगा पुलों का निर्माण:चौथी रेल लाइन...

नर्मदा-बेतवा समेत 4 प्रमुख नदियों पर होगा पुलों का निर्माण:चौथी रेल लाइन के लिए सबसे पहले बनेंगे 30 बड़े ब्रिज, 297 करोड़ बजट

इटारसी-भोपाल-बीना के बीच 237 किलोमीटर लंबे चौथी रेल लाइन प्रोजेक्ट की शुरुआत अब पुल निर्माण से होगी। पहले चरण में 30 बड़े पुल बनाए जाएंगे, जिनमें नर्मदा, बेतवा के अलावा सुमेर-कलहार सेक्शन में क्वेटन और निवान नदी पर प्रमुख निर्माण शामिल है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नए पुल मौजूदा पुलों के पास एक्सटेंशन के रूप में बनाए जाएंगे, ताकि ट्रैक विस्तार में सुविधा रहे। इन पुलों का स्पैन 12 मीटर से 60 मीटर तक होगा, जबकि 300 मीटर से अधिक लंबाई वाले पुल बड़े पुलों की श्रेणी में आएंगे। पूरे निर्माण पर करीब 296.92 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वन की के बाद बढ़ेगा काम बुधनी-बरखेड़ा सेक्शन वन क्षेत्र में होने से यहां निर्माण के लिए वन विभाग की अनुमति ली जा रही है। अन्य हिस्सों में टेंडर होते ही बारिश के बाद काम शुरू किया जाएगा। ट्रेनों को आसानी से मिलेंगे ट्रैक : नई लाइन बनने से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बेहतर होगा। मालगाड़ियों और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए अलग ट्रैक मिलने से देरी कम होगी और ट्रैफिक क्षमता बढ़ेगी। मोती नगर क्षेत्र में अतिक्रमण बनेगा चुनौती…. रचना नगर के पास मोती नगर क्षेत्र से भी चौथी रेल लाइन गुजरने की योजना है। हालांकि, यहां अतिक्रमण बड़ी बाधा बन गया है। पहले हटाए गए अतिक्रमण एक बार फिर कर लिए गए हैं। ऐसे में रेलवे, जिला प्रशासन और नगर निगम को संयुक्त रूप से कार्रवाई करनी होगी। अधिकारियों का कहना है कि जब तक इस क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया जाएगा, तब तक चौथी लाइन का काम शुरू करना मुश्किल रहेगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here